फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PWD minister Vikramaditya Singh said ski resort will be developed in Manali

Manali News: विक्रमादित्य सिंह बोले- मनाली में विकसित होंगे स्की रिजॉर्ट, जल्द करेंगे गडकरी से मुलाकात

Fri, 27 Jan 2023 05:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 27 Jan 2023 05:02 PM IST
सार

विक्रमादित्य ने शुक्रवार को मनाली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हिमाचल में शीतकालीन खेलों की अपार संभावनाएं हैं। मनाली में स्की रिजॉर्ट जैसी सुविधाएं होना जरूरी है।

विज्ञापन
PWD minister Vikramaditya Singh said ski resort will be developed in Manali
लोक निर्माण विभाग एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

लोक निर्माण विभाग एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में खराब हुईं सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सड़कों की मरम्मत के लिए धन का प्रावधान नाबार्ड, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं राज्य सरकार करेगी। वह जल्द केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगे। विक्रमादित्य ने शुक्रवार को मनाली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हिमाचल में शीतकालीन खेलों की अपार संभावनाएं हैं।

विज्ञापन


मनाली में स्की रिजॉर्ट जैसी सुविधाएं होना जरूरी है। सरकार इसकी संभावनाएं तलाशेगी। कहा कि पहले भी वीरभद्र सरकार ने स्की विलेज बनाने का प्रयास किया था, लेकिन वह धरातल पर नहीं उतर पाया। सरकार शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देगी। मनाली हिमाचल का प्राथमिक क्षेत्र है। इसे व्यवस्थागत ढांचा और पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए सरकार कदम उठाएगी। मनाली में अब पर्यटक सिर्फ सीजन में ही नहीं पूरा साल पर्यटक आते हैं। ऐसे में यहां यातायात की समस्या गंभीर है। उन्होंने इसके समाधान के निर्देश दिए। फोरलेन से क्लब हाउस तक बनने वासा बाईपास वन भूमि में बनेगा।
विज्ञापन


वन विभाग की अनापत्ति के लिए जल्द प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कहा कि मनाली आने वाले पर्यटकों से ग्रीन टैक्स वसूता जा रहा है। वहां कहां-कहां खर्च हो रहा है, इसकी भी उपायुक्त से जानकारी ली जाएगी। मनाली में भूमि उपलब्ध हुई तो जल्द यहां खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरि चंद शर्मा, पार्टी पदाधिकारी, एसडीएम डॉ. सुरेंद्र ठाकु और डीएसपी हेमराज वर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed