फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Purse snatching with BJP Councillor Meera Sharma in Municipal Corporation Shimla

भाजपा पार्षद से छीनाझपटी, पर्स उड़ाकर बदमाश फरार

Sat, 28 Dec 2019 02:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 28 Dec 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
Purse snatching with BJP Councillor Meera Sharma in Municipal Corporation Shimla
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिसमस की शाम बाजार से घर लौट रही सांगटी वार्ड की भाजपा पार्षद मीरा शर्मा से एक बदमाश पर्स छीनकर फरार हो गया। वारदात संजौली के इंजनघर इलाके की है। भाजपा पार्षद शाम करीब सात बजे पैदल सांगटी स्थित अपने घर लौट रही थीं। अभी इंजनघर के पास पहुंची ही थी कि अचानक पीछे से आए एक बदमाश ने उनके हाथ में पकड़ा पर्स छीना और भाग निकला।

विज्ञापन


पार्षद ने इसका पीछा किया और मदद भी मांगी लेकिन साथ लगती एक गली में यह युवक पर्स फेंककर फरार हो गया। पर्स से दस हजार रुपये की नगदी गायब थी। मोबाइल पर्स की दूसरी जेब में था। भाजपा पार्षद संजौली पुलिस चौकी पहुंची और छीनाझपटी की इस वारदात की शिकायत दी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दे दी है। मामला भाजपा पार्षद से जुड़ा होने की वजह से पुलिस इसे सार्वजनिक करने से बचती रही। पुलिस कर्मचारियों को भी खास निर्देश दे दिए हैं कि किसी भी सूरत में इसकी जानकारी मीडिया तक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिस जगह पर यह वारदात हुई  वहां देर शाम तक लोगों की आवाजाही रहती है। लेकिन इन सबके बीच यह वारदात होना लोगों में दहशत पैदा करती है। पार्षद के बयान पर पुलिस बदमाश को पकड़ने की कोशिश कर रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि वारदात के पीछे किसी नशेड़ी का हाथ हो सकता है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है लेकिन इतना वक्त बीत जाने पर भी झपटमार का कोई सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले हफ्ते भी पार्षदों पर हुआ था हमला

शिमला शहर में बीते हफ्ते दो कांग्रेसी पार्षदों पर भी पंथाघाटी के पास पांच युवकों ने हमला कर दिया था। गाड़ी में सवार होकर आए इन युवकों ने दोनों पार्षदों से मारपीट की थी। हालांकि बाद में पुलिस ने सभी युवकों को पकड़ लिया। अभी इस घटना को बीते हफ्ता ही हुआ था कि अब भाजपा पार्षद के साथ स्नैचिंग हो गई। 

घटना से डर, पुलिस बढ़ाए गश्त
सांगटी की पार्षद मीरा शर्मा ने कहा कि यह आम रास्ता है जहां यह वारदात हुई। शाम सात बजे ही अगर आम रास्तों पर लूटपाट होगी तो इससे जनता में डर पैदा होगा। पुलिस से अपील है कि मुख्य सड़कों के अलावा वार्डों और कालोनियों में भी गश्त बढ़ाए। इस रास्ते पर सीसीटीवी भी लगाया जाए ताकि लूटपाट जैसी घटनाएं न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed