फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Purchase of wheat started in Himachal's Paonta Sahib and Kalaamb

हिमाचल के पांवटा साहिब और कालाअंब में गेहूं की खरीद शुरू, जानें दाम

Thu, 15 Apr 2021 08:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)/ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)/ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 Apr 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Purchase of wheat started in Himachal's Paonta Sahib and Kalaamb
पांवटा मंडी में मंत्री सुखराम चौधरी ने गेंहू का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला

 भारतीय खाद्य निगम की टीम ने हिमाचल के सिरमौर के पांवटा साहिब और कालाअंब केंद्रों में गेहूं की खरीद शुरू कर दी है। सब्जी मंडी परिसर पांवटा साहिब में सिरमौर मंडी समिति अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने वीरवार को इसका शुभारंभ किया। किसानों से 1975 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं की खरीद की जा रही है। इस वर्ष 50 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं के दाम में बढ़ोतरी हुई है। सिरमौर में एफसीआई के दोनों खरीद केंद्र शुरू हो गए हैं। पहले दिन पांवटा साहिब और कालाअंब केंद्र में 500 क्विंटल गेहूं की फसल बिक्री के लिए पहुंची। पांवटा में एफसीआई के मैनेजर श्याम लाल, गुणवत्ता निरीक्षक राजेश ठाकुर और सहायक सतीश कुमार की टीम पहुंची है।

विज्ञापन


सिरमौर में दूसरे एफसीआई के गेहूं खरीद केंद्र कालाअंब में एफसीआई मैनेजर फुंगचोग और गुणवत्ता निरीक्षक राज किशन नेगी तैनात किए हैं। पिछली बार पांवटा केंद्र में रिकॉर्ड 23 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की गई थी। इस बार पिछली बार से अधिक की गेहूं फसल पहुंचने की उम्मीद है। सिरमौर मंडी समिति के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने कहा कि एफसीआई ने कालाअंब और पांवटा साहिब में गेहूं खरीद केंद्र शुरू कर दिए हैं। पहले दिन दोनों केंद्रों में 500 क्विंटल से अधिक गेहूं बिक्री के लिए लाई गई। गेहूं बिक्री के लिए किसान अपने साथ आधार कार्ड, किसान पास बुक और बैंक खाता कॉपी लेकर आएं। 
विज्ञापन


गेहूं खरीद केंद्र का स्वागत : गुरविंदर
संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक तरसेम सिंह, भारतीय किसान यूनियन महासचिव गुरविंदर सिंह गोपी और अनिंदर सिंह ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए वीरवार से शुरू गेहूं खरीद केंद्र का वह स्वागत करते हैं। किसानों की अन्य समस्याओं को भी सिरमौर किसान मंडी समिति अध्यक्ष को अवगत करवा दिया है। इसमें नए बड़े झरने लगाने की मांग और मौसम खराब होने पर ट्रैक्टरों को गेहूं फसल समेत उचित रूप से पार्किंग सुविधा देना शामिल है। किसान नेताओं ने बताया कि किसानों के फसल खरीद समेत उचित व्यवस्था का हर संभव प्रयास करने का आश्वासन मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ में गेहूं खरीद शुरू, किसानों को मिलेगी सुविधा

हरोली के कांगड़ गांव में गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। इसका शुभारंभ प्रो. राम कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि एफसीई ने कांगड़ में गेहूं खरीद का कार्य शुरू किया है। सरकार ने किसानों की लंबे समय से चल रही मांग को पूरा कर दिया है। अब जिला ऊना व हरोली के किसानों को गेहूं की फसल बेचने के लिए बाहरी राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। किसानों को पहले बाहरी राज्यों में जाकर फसल बेचने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दो दिन के अंदर उनके खातों में आ जाएगा।

जिला मंडी समिति के अध्यक्ष बलबीर बग्गा ने बताया कि गेहूं की खरीद का कार्य जिला ऊना के गांव टकारला व कांगड़ में किया जा रहा है। अगर किसानों को उनकी फसल बेचने संबंधी कोई दिक्कत आती है तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं। गेहूं खरीद केंद्र कांगड़ के प्रबंधक विकास काले ने बताया कि गेहूं की फसल का मूल्य 1975 प्रति क्विंटल है। फसल लाते समय किसान अपने साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक व जमीन की फर्द सहित दस्तावेज लाएं। जिला मंडी समिति के अध्यक्ष बलबीर बग्गा, हिमकैप्स के चेयरमैन देसराज राणा, प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी सतीश ठाकुर, भाजपा मंडल के महामंत्री नरेंद्र राणा, साहिल भारद्वाज, नाथी राम व धर्मपाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed