फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Punjabi woman accused of supplying Chitta in Himachal arrested

Una News: हिमाचल में चिट्टा सप्लाई करने वाली पंजाब की महिला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 31 Oct 2023 07:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Tue, 31 Oct 2023 07:48 PM IST
सार

प्रदेश में विभिन्न सप्लायरों के जरिये चिट्टा बेचने वाली पंजाब की एक महिला को हरोली पुलिस के गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला की गिरफ्तारी बीते दिनों 5.72 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े एक व्यक्ति से पूछताछ के बाद की है। 

विज्ञापन
Punjabi woman accused of supplying Chitta in Himachal arrested
आरोपी महिला गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : istock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में विभिन्न सप्लायरों के जरिये चिट्टा बेचने वाली पंजाब की एक महिला को हरोली पुलिस के गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला की गिरफ्तारी बीते दिनों 5.72 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े एक व्यक्ति से पूछताछ के बाद की है। आरोपी महिला की पहचान जसवंत कौर निवासी गांव देनोवाल खुर्द गढ़शंकर जिला होशियारपुर पंजाब के तौर पर हुई। जानकारी के अनुसार बीती 12 जुलाई को हरोली पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति से 5.72 ग्राम चिट्टा बरामद कर उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड पर सख्ती से पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने गांव देनोवाल खुर्द गढ़शंकर जिला होशियारपुर के गुरलाल नामक एक व्यक्ति से चिट्टा खरीदा। पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ी तो गांव देनोवाल खुर्द गढशंकर पंजाब से गुरलाल नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। उसने पुलिस को उसके गांव की जसवंत कौर का नाम बताया।  

विज्ञापन


इसके बाद हरोली पुलिस ने आरोपी महिला जसवंत कौर की गिरफ्तारी के लिए दो बार उसके घर पर छापेमारी की। परंतु वह पुलिस को चकमा देकर अपने घर से भाग जाती। इसके बाद 8 अगस्त को हरोली पुलिस जसवंत कौर को गिरफ्तार करने के लिए योजना बना रही थी कि इसी बीत पंजाब पुलिस ने जसवंत को नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया और थाना गढ़शंकर में मुकदमा दर्ज हुआ। हरोली पुलिस ने जसवंत कौर का प्रोडक्शन वारंट लेकर उसकी हिरासत ट्रांसफर करवाई और थाना हरोली में पंजीकृत मुकदमा में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी महिला का दो दिन पुलिस के पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। महिला को 2 नवंबर को अदालत में पेश किया जाएगा। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि मामले की जांच जारी है। महिला से पता लगाया जा रहा कि उसके साथ और कौन लोग इस धंधे में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed