Himachal News: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का गुर्गा इंदरप्रीत सिंह पैरी हिमाचल से गिरफ्तार
इंद्रप्रीत होम स्टे में लोहड़ी वाले दिन 13 जनवरी को दोपहर एक बजे पहुंचा और अपने पहचान पत्र के तौर पर ड्राइविंग लाइसेंस दिखाकर कमरा बुक कराया। इस दौरान वह अकेला यहां रहा और कहीं नहीं गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का षड्यंत्र रचने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का गुर्गा और डेराप्रेमी प्रदीप कुमार की हत्या में शामिल आरोपी इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी को मंडी के सुंदरनगर के एक होम स्टे से गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने इस कुख्यात आरोपी को हिमाचल पुलिस की मदद से पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
इंद्रप्रीत इस होम स्टे में लोहड़ी वाले दिन 13 जनवरी को दोपहर एक बजे पहुंचा और अपने पहचान पत्र के तौर पर ड्राइविंग लाइसेंस दिखाकर कमरा बुक कराया। इस दौरान वह अकेला यहां रहा और कहीं नहीं गया। पंजाब पुलिस उसका फोन लगातार ट्रेस कर रही थी। इस बीच फोन की लोकेशन हिमाचल के सुंदरनगर में पाई गई। पंजाब पुलिस ने तुरंत सुंदरनगर पहुंचकर धनोटू पुलिस थाने की मदद से उसे होम स्टे से पकड़ लिया।
14 जनवरी को शाम सात बजे पंजाब पुलिस की छह लोगों की टीम उसे गिरफ्तार करके ले गई। हैरानी की बात यह रही कि होम स्टे वालों को पता भी नहीं चल सका कि यह कुख्यात अपराधी यहां रह रहा था। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस से मिली जानकारी के बाद पुलिस टीम की मदद की गई और आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है।
State Special Operations Cell @PunjabpoliceInd has arrested Inderpreet Singh @ Parry, operative of Gangster Goldy Brar from #HimachalPradesh. (1/2) pic.twitter.com/OIJRMDr3wn
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) January 15, 2023