फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Punjab Assembly elections: Himachal DGP Kundu said that 10 battalions will be deployed on 38 km border of Bilaspur

पंजाब विधानसभा चुनाव: हिमाचल डीजीपी कुंडू बोले- बिलासपुर के 38 किमी बॉर्डर पर तैनात होंगी 10 बटालियन

Wed, 02 Feb 2022 06:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Feb 2022 06:03 PM IST
सार

बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि पंजाब में 20 फरवरी को विस चुनाव हैं। चुनाव प्रभावित करने के लिए शराब, ड्रग्स और नकदी आदि वितरित करने की आशंका रहती है। बॉर्डर एरिया को सील करने के लिए 14 फरवरी से आईआरबी की 10 कंपनियां तैनात की जाएंगी। 

विज्ञापन
Punjab Assembly elections: Himachal DGP Kundu said that 10 battalions will be deployed on 38 km border of Bilaspur
डीजीपी संजय कुंडू - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है। पंजाब से लगते बिलासपुर जिले के नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के 38 किमी बॉर्डर एरिया पर नजर रखने के लिए आईआरबी की 10 कंपनियां तैनात की जाएंगी, जिससे शराब, नकदी, ड्रग्स व हथियार जैसी सामग्री और उद्घोषित अपराधियों पर नजर रखी जा सके। डीएसपी रैंक का एक अधिकारी भी पंजाब के चुनाव होने तक बॉर्डर पर रहेगा। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि पंजाब में 20 फरवरी को विस चुनाव हैं। चुनाव प्रभावित करने के लिए शराब, ड्रग्स और नकदी आदि वितरित करने की आशंका रहती है। पंजाब और हिमाचल के बॉर्डर एरिया में दोनों ओर घनी आबादी है। दोनों ओर पंजाब और हिमाचल में 26-26 गांव हैं।

विज्ञापन


बॉर्डर एरिया को सील करने के लिए 14 फरवरी से आईआरबी की 10 कंपनियां तैनात की जाएंगी। कहा कि चुनाव का समय बहुत संवेदनशील होता है। इसलिए पुलिस हर प्वाइंट पर सतर्क रहकर बॉर्डर क्षेत्र में कार्य करेगी। कुंडू ने कहा कि बिलासपुर जिला मुख्यालय में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित किया गया है। इसके लिए 15 लाख उपलब्ध करवाने पर उन्होंने डीसी का आभार जताया। बरमाणा, घुमारवीं और नयनादेवी में भी ऐसा सिस्टम लगाने के लिए फंड की व्यवस्था करवाने की मांग की। कहा कि बिलासपुर में पुलिस के पास फिलहाल एक ड्रोन है। डीसी से 2-3 अन्य ड्रोन उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया गया है। डीआईजी मधुसूदन, डीसी पंकज राय, एसपी एसआर राणा व एएसपी अमित शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


तिरुपति की तर्ज पर श्री नयना देवी जी में हो सुरक्षा व्यवस्था
संजय कुंडू ने कहा कि श्री नयनादेवी जी शक्तिपीठ में भी तिरुपति बालाजी की तर्ज पर सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए। श्री नयनादेवी जी में भी इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की जरूरत है। डीसी पंकज राय ने कहा कि 11 फरवरी की बैठक में श्री नयनादेवी जी में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाने को लेकर की जाएगी। घुमारवीं और बरमाणा में भी यह सिस्टम लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed