{"_id":"6016a1038ebc3e08bc7f503b","slug":"public-works-department-three-officers-chargesheeted-in-case-of-bridge-collapse-on-pabbar-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में तीन अफसरों को थमाई चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में तीन अफसरों को थमाई चार्जशीट
Sun, 31 Jan 2021 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 31 Jan 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू में पब्बर नदी पर निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में हिमाचल प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के तीन अफसरों को चार्जशीट की कापी थमा दी है। 15 दिन के भीतर इनसे जवाब मांगा गया है। इन अफसरों पर पुल निर्माण के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप हैं। पब्बर नदी पर निर्माणाधीन पुल गिरने से सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा है।
विज्ञापन
सरकार ने हाल ही में इन अफसरों को चार्जशीट किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद उक्त कार्रवाई की गई है। चार्जशीट किए गए अफसरों में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी, सहायक और कनिष्ठ अभियंता शामिल हैं। पुल 15.81 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा था।
विज्ञापन
आरोप है कि वर्ष 2018 में जब पंचकूला की एक कंपनी इस पुल का निर्माण कर रही थी, उस समय निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों की लापरवाही सामने आई थी। सरकार ने दो बार विभागीय जांच करवाने के बाद अब इन्हें चार्जशीट किया गया है। कंपनी की ओर से किए जा रहे कार्य पर निगरानी रखने के लिए सरकार ने पीडब्ल्यूडी के तीन अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की थी। काम करते वक्त पुल का 66 फीट तैयार हिस्सा गिर गया था।
विज्ञापन