{"_id":"61014a7c8ebc3ef75a5e85a8","slug":"public-works-department-himachal-pradesh-employees-leave-cancelled-due-to-heavy-rain-and-landslide-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
Wed, 28 Jul 2021 05:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 28 Jul 2021 05:46 PM IST
सार
विभागीय मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जहां पर अधिशासी अभियंता और अधीक्षण अभियंता को सड़क संबंधित अपडेट देने को कहा है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में लगातार मूसलाधार बारिश के चलते हो रहे भूस्खलन से नेशनल हाईवे, राज्य मार्ग, कई संपर्क सड़कें यातायात के लिए बाधित हो गई हैं। बीते तीन दिन से जानमाल को नुकसान होने से लोक निर्माण विभाग ने अपने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर 15 हजार कर्मी और 400 मशीनरियां सड़क बहाल करने के लिए फील्ड में उतारी हैं।
विज्ञापन
विभागीय मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जहां पर अधिशासी अभियंता और अधीक्षण अभियंता को सड़क संबंधित अपडेट देने को कहा है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू में अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन
इन जिलों में सड़कों पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने और जगह-जगह भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध हो रहे हैं। ऐसे में विशेष परिस्थितियों में ही कर्मचारी को छुट्टी दी जा सकती है। कर्मचारियों को सड़क बहाल करने में रिस्क न लेने के भी निर्देश हैं। लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुभाशीष पांडा ने कहा कि कर्मचारी सड़कें बहाल करने में लगे हैं।
विज्ञापन