फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Public facilities should be restored soon in snow-affected areas: Omkar

बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में जल्द बहाल हों जन सुविधाएं: ओंकार

Wed, 22 Jan 2020 06:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Jan 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Public facilities should be restored soon in snow-affected areas: Omkar
प्रधान सचिव ओंकार शर्मा

प्रधान सचिव राजस्व और कृषि ओंकार शर्मा ने बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र जन सुविधाएं बहाल करने के निर्देश दिए। जिला उपायुक्तों को विभिन्न आपदाओं से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट शीघ्र देने को कहा।

विज्ञापन


15 मार्च तक जिला आपदा प्रबंधन योजना अपडेट करने के निर्देश भी दिए। कहा कि आपदा प्रबंधन के मद्देनजर राज्य के विभिन्न स्थानों में हेलीपैड बनाने को 51 स्थल चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन


प्रधान सचिव ने बुधवार को बर्फबारी के दौरान राहत कार्यों की तैयारियों और जन सुविधाओं की बहाली को कार्यों के लिए वीडियो कांफ्रेंस से डीसी और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी जिलों को बेहतर संचार व्यवस्था के लिए सेटेलाइट फोन दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका नियमित उपयोग किया जाए। सेटेलाइट फोन के नियमित प्रयोग की रिपोर्ट हर सप्ताह राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को दी जाए। इस वर्ष आपदा प्रबंधन कार्यों के लिए केंद्र को भेजी नुकसान की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक सबसे अधिक 27 प्रतिशत राहत राशि मिली है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पर भी दिए निर्देश

कहा कि बर्फबारी के दौरान सड़कें खोलने को स्नोकटर और अन्य जरूरी उपकरण खरीद कर महत्वपूर्ण स्थानों पर रखे जाएंगे। उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को इंडिया डिजास्टर रिसोर्स नेटवर्क में नियमित रूप से प्रवृष्टियां करने के निर्देश दिए।

उपायुक्तों को आपदा प्रबंधन के दौरान दक्षतापूर्ण कार्य करने को ब्लू बुक तैयार करने को कहा। ब्लू बुक में जिलों में आपदा प्रबंधन के लिए की जाने वाली मॉक ड्रिल से प्राप्त जानकारी समय और स्थान के आधार पर प्राप्त अनुभव की तकनीकी जानकारी रहेगी।

कहा कि हिमस्खलन के दौरान आपदा राहत कार्यों के लिए स्नो एंड एवलांच स्टडी एस्टेबलिशमेंट मनाली के माध्यम से त्वरित प्रतिक्रिया दलाें को प्रशिक्षण दिया जाएगा। राहत देने के लिए जिलों में समुचित धन उपलब्ध करवाया है। 

प्रधान सचिव ओंकार शर्मा ने उपायुक्तों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए।

निदेशक और विशेष सचिव राजस्व आपदा प्रबंधन डीसी राणा ने आपदा प्रबंधन व राहत कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान विशेष सचिव कृषि व सुभाष पालेकर प्राकृतिक कृषि के परियोजना अधिकारी राकेश कंवर, जनजातीय विकास के अतिरिक्त आयुक्त सीपी वर्मा भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed