फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Providing employment to those who lost jobs due to Coronavirus is a priority: Kashyap

कोरोना के कारण रोजगार गंवाने वालों को नौकरी दिलाना प्राथमिकता: कश्यप

Wed, 21 Oct 2020 10:53 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Oct 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
Providing employment to those who lost jobs due to Coronavirus is a priority: Kashyap
हिमाचल के नए श्रमायुक्त अमित कश्यप

हिमाचल के नए श्रमायुक्त अमित कश्यप ने कहा कि कोविड-19 के कारण देश भर के विभिन्न राज्यों से नौकरी छोड़कर हिमाचल आए लोगों को रोजगार दिलाना प्रमुखता रहेगी। शिमला के उपायुक्त रहे अमित कश्यप ने मंगलवार दोपहर श्रमायुक्त का पदभार संभाल लिया। कश्यप ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि कोविड-19 संकट काल में हिमाचल के कई लोग रोजगार गंवा चुके हैं और उनको फिर से रोजगार दिलाना उद्देश्य रहेगा।

विज्ञापन


प्रदेश के कई लोग रोजगार गंवा चुके हैं और उनको पसंद का रोजगार मिले, इसके लिए प्रदेश भर में मैपिंग की जाएगी। इसका मकसद यही है कि ऐसे लोगों का कौशल विकास हो और उनको अन्य उद्योगों में रूचि के अनुसार रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। श्रमायुक्त कश्यप ने कहा कि प्रदेश में श्रम  कानूनों को सख्ती से लागू किया जाएगा। श्रम कानूनों को सख्ती से लागू कर पूंजीपतियों और श्रमिकों के बीच तालमेल बैठाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed