फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   protem speaker chander kumar takes oath in raj bhawan shimla

हिमाचल: चंद्र कुमार बने हिमाचल के प्रोटेम स्पीकर, राजभवन में ली शपथ

Mon, 19 Dec 2022 08:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 19 Dec 2022 08:19 PM IST
सार

प्रो. चंद्र कुमार अब विधानसभा के आगामी सत्र में नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। यह सामयिक व्यवस्था शपथ दिलाने के लिए ही की गई है। 

विज्ञापन
protem speaker chander kumar takes oath in raj bhawan shimla
प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांगड़ा के जवाली से विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रो. चंद्र कुमार हिमाचल विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष यानी प्रोटेम अध्यक्ष बने हैं। सोमवार को राजभवन शिमला में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। प्रो. चंद्र कुमार अब विधानसभा के आगामी सत्र में नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। यह सामयिक व्यवस्था शपथ दिलाने के लिए ही की गई है। 

विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी उपस्थित रहे। प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन भरत खेड़ा ने कार्यवाही का संचालन किया। समारोह के दौरान सभी को मास्क पहनाए गए। जिनके पास मास्क नहीं थे, उनके लिए यह व्यवस्था खुद राजभवन के स्टाफ ने ही की।
विज्ञापन


यह व्यवस्था मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कोविड पॉजिटिव आने के बाद एहतियात के तौर पर की गई। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समेत कई अन्य गणमान्य लोग पिछले दिनों सुक्खू से संपर्क में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार को भी लोकसभा चुनाव में हरा चुके हैं चंद्र कुमार

विधायकों को शपथ दिलाने के लिए प्रोटेम स्पीकर बनाए गए विधायक चंद्र कुमार लोकसभा चुनाव में शांता कुमार को भी हरा चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से 14वीं लोकसभा के लिए कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और तत्कालीन केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार को पराजित किया। वह जिला कांगड़ा के ओबीसी वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं तथा जिला कांगड़ा से वरिष्ठतम और कद्दावर नेता हैं। वह आठ दिसंबर 2022 को जवाली निर्वाचन क्षेत्र से चौदहवीं विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। 

जवाली के विधायक चंद्र कुमार का जन्म 8 मई, 1944 को जिला कांगड़ा के तहसील जवाली के गांव ढान में दिवंगत बेली राम के घर में हुआ। उनके पिता एक कृषक थे। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा पंजाब व हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से हासिल की। उन्होंने एमए, एमएड, बीए, एलएलबी तक की शिक्षा प्राप्त की है। राजनीति में प्रवेश करने से पूर्व वह शिमला स्थित सेंट बीट्स कॉलेज में एक प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के रूप में कार्यरत रहे। बाद में अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

उनके बेटे नीरज भारती भी दो बार विधानसभा के सदस्य रहे हैं और प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव के पद पर रहे हैं। चंद्र कुमार वर्ष 1982, 1985, 1993, 1998 और 2003 में विधानसभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए हैं। चंद्र कुमार 1982 में एचआरटीसी के उपाध्यक्ष नामित किए गए। उन्होंने 1982 से 1985 तक स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, जनसंपर्क उप मंत्री, 14 अप्रैल 1984 से मार्च 1985 तक वन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, मार्च 1985 से 1989 तक कृषि, कला, भाषा एवं संस्कृति, मत्स्य राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, 1989 से 1990 सिंचाई, जनस्वास्थ्य, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, तकनीकी शिक्षा मंत्री, 1993 से 1998 और 6 मार्च 2003 से 31 मई 2004 तक वन मंत्री बने रहे।

पहला चुनाव वर्ष 1977 में आजाद प्रत्याशी के रूप में लड़ा और 500 से भी कम मतों के अंतर से चुनाव में पिछड़ गए। उसके बाद 1982 से आज तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेता के रूप में विद्यमान हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कोषाध्यक्ष, महासचिव तथा उपाध्यक्ष जैसे उच्च पदों पर तैनात रहे हैं। कई वर्षों तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed