फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   probe started against officer cause 9.5 crore revenue loss to excise and taxation department

Solan News: सरकारी राजस्व को 9.50 करोड़ का नुकसान पहुंचाने पर अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू

Fri, 23 Dec 2022 01:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर ओमपाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
ओमपाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 23 Dec 2022 01:14 PM IST
सार

प्रधान सचिव सुभाष पांडा ने बताया कि सरकार ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए उक्त अधिकारी के खिलाफ सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के लिए विभागीय जांच बैठा दी गई है।

विज्ञापन
probe started against officer cause 9.5 crore revenue loss to excise and taxation department
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने पर आबकारी एवं कराधान विभाग के एक आला अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। एसएस लाइफ साइंस नाम की एक फर्जी कंपनी ने जनवरी 2020 में प्रदेश के 40 फार्मा उद्योगों से मिलकर 25 करोड़ के जीएसटी फर्जीवाड़े का मामला उजागर हुआ था। इस दौरान तत्कालीन संयुक्त निदेशक ने इन फार्मा उद्योगों पर शिकंजा कसा और 7 करोड़ रुपये सरकारी खजाने में जमा हुए।

विज्ञापन


इस मामले में एक रोचक मोड़ उस समय आया, जब विभाग के आयुक्त यूनुस खान के संज्ञान में आया कि चार फर्मों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को एक अधिकारी की ओर से निरस्त कर दिया गया। आयुक्त ने मामले की जांच के लिए एक उच्च अधिकारियों की टीम का गठन किया। टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट में खुलासा किया कि इन चार मामलों में उच्च अधिकारी के आदेश पूरी तरह से अवैध हैं। इससे सरकारी खजाने को 9.50 करोड़ रुपये का चूना लगा है।
विज्ञापन


हालांकि, अब नई सरकार के सामने यह चुनौती है कि उक्त अधिकारी जिसके विरुद्ध संगीन मामले में विभागीय जांच चल रही है, उसे उच्च पद पर कैसे रखा जा सकता है। उधर, आबकारी एवं कराधान विभाग के प्रधान सचिव सुभाष पांडा ने बताया कि सरकार ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए उक्त अधिकारी के खिलाफ सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के लिए विभागीय जांच बैठा दी गई है। जांच पूरी होने पर यदि वह दोषी पाया जाता है तो नियमों के तहत कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed