फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Probe against navgrah vatika construction near CM residence oakover shimla

Shimla News: ओकओवर, पूर्व वन मंत्री के सरकारी निवास पर नव ग्रह वाटिकाओं पर बैठाई जांच बंद करने की तैयारी

Mon, 27 Feb 2023 12:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 27 Feb 2023 12:46 PM IST
सार

आरोप है कि मुख्यमंत्री निवास ओक ओवर और पूर्व मंत्री के सरकारी निवास के परिसर में नियमों को तोड़कर नवग्रह वाटिका बनाई गई। यह दोनों निवास कोर एरिया में आते हैं।

विज्ञापन
Probe against navgrah vatika construction near CM residence oakover shimla
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल सरकार के वन विभाग ने मुख्यमंत्री निवास ओक ओवर शिमला और पूर्व मंत्री राकेश पठानिया के शिमला स्थित निवास में नवग्रह वाटिकाएं बनाने पर खोली जांच में पेच फंस गया है। मौजूदा सरकार इस जांच को आगे बढ़ाने के पक्ष में नहीं है। इसे बंद करने की तैयारी मानी जा रही है। यह जांच एक शिकायत को आधार बनाकर शुरू की गई थी। यह निर्माण पिछली सरकार के कार्यकाल का है।

विज्ञापन


इसमें आरोप लगाए गए हैं कि मुख्यमंत्री निवास ओक ओवर और पूर्व मंत्री के सरकारी निवास के परिसर में नियमों को तोड़कर नवग्रह वाटिका बनाई गई। यह दोनों निवास कोर एरिया में आते हैं, जहां अतिरिक्त निर्माण कार्य नहीं हो सकते हैं। इसके अलावा सरकारी बजट का भी दुरुपयोग किया है। शिकायतकर्ता का तर्क है कि राजधानी शिमला में आम आदमी के लिए इस तरह के निर्माण पर पूरी तरह से प्रतिबंध है, वहीं वीआईपी के मामले में कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन


इसी शिकायत को प्रधान सचिव वन ने पीसीसीएफ हॉफ को भेजा था। छानबीन करने के बाद इसकी रिपोर्ट सरकार को भेजने को कहा गया था। चुनावी नतीजे आने के बाद हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो गया तो यहां पर कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई। इसी के साथ ही इस जांच को अब ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। सूत्रों के अनुसार अब वन विभाग इस जांच को बंद करने की तैयारी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ओक ओवर छोड़ने के बाद अभी तक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पीटरहॉफ में ही रह रहे हैं। इसी बीच नवग्रह वाटिकाओं पर चल रही जांच का क्या किया जाए। इस संबंध में वन विभाग पिछले कई दिनों से असमंजस में था। अब राज्य सरकार के उच्चाधिकारियों सेे विचार-विमर्श करने के बाद इस जांच को बंद करने की तैयारी की जा चुकी है। हालांकि, इस संबंध में पीसीसीएफ हॉफ वीके तिवारी से भी पूछा गया तो उन्होंने किसी भी प्रकार की टिप्पणी को करने से इनकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed