फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pro. Shyam Lal Kaushal became the new controller of examination of HPU shimla

HPU Shimla: प्रो. श्याम लाल कौशल बने एचपीयू के नए परीक्षा नियंत्रक

Tue, 05 Mar 2024 07:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Mar 2024 07:45 PM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के पद से डाॅ. जेएस नेगी के सेवानिवृत्त होने के बाद प्रो. श्याम लाल कौशल को विवि का नया परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। 

विज्ञापन
Pro. Shyam Lal Kaushal became the new controller of examination of HPU shimla
प्रो. श्याम लाल कौशल - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के पद से डाॅ. जेएस नेगी के सेवानिवृत्त होने के बाद प्रो. श्याम लाल कौशल को विवि का नया परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। विवि के कार्यवाहक कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने प्रो. कौशल की नियुक्ति के आदेश जारी कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। प्रो. कौशल दूसरी बार परीक्षा नियंत्रक के पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय पहुंच कर पदभार संभाल लिया है। प्रो. श्याम लाल कौशल विवि के बिजनेस स्कूल के वरिष्ठ प्रोफेसर हैं और अब तक विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वे एक जुलाई 2014 से 31 मार्च 2016 तक परीक्षा नियंत्रक रह चुके हैं, वहीं विवि के दो बार विवि के कुलसचिव के पद का अतिरिक्त कार्यभार भी देख चुके हैं। इसके अलावा वह एक साल तक विवि के चीफ वार्डन, कई मर्तबा अपने विभाग के विभागाध्यक्ष, डीन काॅमर्स एवं मैनजमेंट जैसे अहम पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। प्रो. कौशल मूलत: जिला बिलासपुर से ताल्लुक रखते हैं।

विज्ञापन


प्रो कौशल विवि में 66 रिसर्च पेपर, एक पुस्तक का प्रकाशन करवा चुके हैं। साथ ही 110 से अधिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलओं में भाग लेने के अलावा 16 पीएचडी को गाइड कर चुके हैं। विदेशों में शैक्षणिक गतिविधियों में हिस्सा ले चुके हैं। वहीं, प्रो. कौशल ने कहा कि विवि के हर छात्र की समय से परीक्षा करवाना, उसके तय समय में परिणाम घोषित करवाना, ऑनलाइन ईआरपी सिस्टम में छात्रों को पेश आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास होंगे। छात्रों को परीक्षा और परिणाम से संबंधित पेश आने वाली समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए मजबूत हेल्प डेस्क स्थापित करने का प्रयास रहेगा। वर्किंग ऑवर में छात्रों की ऑनलाइन और फोन के माध्यम से तकनीकी स्टाफ की सेवाएं लेंकर तुरंत समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रो. ममता मोक्टा को सौंपी अधिष्ठाता छात्र कल्याण की जिम्मेदारी
 लोक प्रशासन विभागाध्यक्ष प्रो. ममता मोक्टा को अधिष्ठाता छात्र कल्याण का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक बनाए गए प्रो. श्याम लाल कौशल को परीक्षा नियंत्रक बनाए जाने के बाद अधिष्ठाता छात्र कल्याण के पद पर प्रो. मोक्टा की तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। प्रो. मोक्टा वर्तमान में लोक प्रशासन विभागाध्यक्ष भी हैं। वे अपनी विभाग की जिम्मेदारियों के साथ नई जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed