{"_id":"66829753c729d7fa1006f26d","slug":"priyanka-gandhi-returned-to-delhi-after-a-five-day-stay-in-shimla-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: पांच दिन के शिमला प्रवास के बाद दिल्ली लौटीं प्रियंका गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: पांच दिन के शिमला प्रवास के बाद दिल्ली लौटीं प्रियंका गांधी
Mon, 01 Jul 2024 05:18 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 01 Jul 2024 05:18 PM IST
सार
विधानसभा की तीनों सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए प्रियंका ने प्रचार नहीं किया। 26 जून को प्रियंका दिल्ली से शिमला आई थीं।
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को राजधानी शिमला के पांच दिवसीय प्रवास के बाद दिल्ली लौट गईं। हिमाचल में विधानसभा की तीनों सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए प्रियंका ने प्रचार नहीं किया। 26 जून को प्रियंका दिल्ली से शिमला आई थीं। सोमवार सुबह छह बजे सड़क मार्ग से होते हुए शिमला से चंडीगढ़ गईं। राजधानी शिमला से समीप छराबड़ा में प्रियंका का निजी आवास स्थित है। हर दो-तीन माह बाद प्रियंका यहां आती रहती हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव और बीते दिनों लोकसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी ने यहीं पर रहकर प्रदेश में चुनाव प्रचार किया था। इस बार भी संभावना थी कि प्रियंका देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर में चुनाव प्रचार को जाएंगी, लेकिन उनका यह दौरा निजी रहा। बीते शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रियंका गांधी से छराबड़ा जाकर शिष्टाचार भेंट की थी। उन्होंने संगठन और सरकार की गतिविधियों को लेकर प्रियंका को फीडबैक दिया था।
विज्ञापन