{"_id":"64b01d5b97addf462a097d46","slug":"priyanka-gandhi-praised-the-work-of-superintendent-of-police-of-mandi-and-kullu-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: प्रियंका गांधी ने मंडी और कुल्लू की पुलिस अधीक्षकों के कामकाज को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: प्रियंका गांधी ने मंडी और कुल्लू की पुलिस अधीक्षकों के कामकाज को सराहा
Thu, 13 Jul 2023 09:56 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 13 Jul 2023 09:56 PM IST
सार
प्रियंका गांधी ने लिखा है कि हिमाचल प्रदेश में आई आपदा में महिला अधिकारियों ने जिस कुशलता से राहत एवं बचाव कार्यों की कमान संभाल कर लोगों की जान बचाई है, यह बहुत गर्व की बात है।
विज्ञापन
आईपीएस सौम्या सांबशिवन व साक्षी वर्मा ।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये कर मंडी और कुल्लू की पुलिस अधीक्षक के कामकाज की सराहना की है। प्रियंका गांधी ने लिखा है कि हिमाचल प्रदेश में आई आपदा में महिला अधिकारियों ने जिस कुशलता से राहत एवं बचाव कार्यों की कमान संभाल कर लोगों की जान बचाई है, यह बहुत गर्व की बात है।
विज्ञापन
प्रियंका ने लिखा है कि जन सेवा और समर्पण की मिसाल पेश करने वाली ये महिला पुलिस अधिकारी प्रेरणा की स्त्रोत है। प्रियंका गांधी ने जिन महिला पुलिस अधीक्षक की सराहना की है, उनमें आईपीएस सौम्या सांबशिवन मंडी और साक्षी वर्मा कुल्लू शामिल हैं।
विज्ञापन