फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Priyanka Gandhi himachal kullu visit rally live updates today, lok sabha election

Himachal: प्रियंका गांधी बोलीं- विकास पर चर्चा नहीं कर हिंदू-मुस्लिम कर सत्ता हथियाने में लगी है भाजपा

Wed, 29 May 2024 06:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)/कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 May 2024 06:50 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू व सुंदरनगर में  जनसभा को संबोधित किया। इस दाैरान उन्होंने भाजपा व मोदी सरकार पर जमकर सियासी निशाना साधा। इस दाैरान उन्होंने भाजपा व मोदी सरकार पर जमकर सियासी निशाना साधा।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi himachal kullu visit rally live updates today, lok sabha election
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी। - फोटो : संवाद

विस्तार

 कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र की मोदी सरकार पर जुबानी हमला बोला है। सुंदरनगर के जवाहर पार्क में न्याय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि 10 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी भाजपा विकास पर चर्चा न कर हिंदू-मुस्लिम कर सत्ता हथियाने को लगी है। भाजपा का मानना है कि हिंदू-मुस्लिम कर सत्ता में आ जाओ और काम करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि 4 जून को देश में जनता के सहयोग से इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। सरकार बनते ही जो गारंटियां हैं, उन्हें एकदम से लागू किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री के पद के प्रति उनकी बड़ी श्रद्धा है लेकिन नरेंद्र मोदी ने इस पद की गरिमा को ताक पर रख कर अपने भाषणों में कभी कहते हैं कि कांग्रेस आई तो भैंसे चुरा लेगी। आपका मंगलसूत्र छीन लेगी। प्रधानमंत्री ने चुनाव के दौरान एक बार भी बेरोजगारी, महंगाई, आपदा और ओपीएस को लेकर बात नहीं की। अपने मित्र उद्योगपतियों के 16 लाख करोड़ का कर्ज तो माफ कर देते हैं, लेकिन किसानों का कर्ज माफ करने के लिए उनके पास धन नहीं है। भाजपा अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कहती है आज यह पार्टी महज पांच साल में दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई, लेकिन कहते हैं कि इसमें कोई भ्रष्टाचार नहीं है। उन्होंने कहा कि यह कहते है कि हमने महिला आरक्षण बिल पास कर दिया, लेकिन यह लागू 10 साल के बाद होगा।
विज्ञापन


एक चुनाव जनता के मुद्दों पर लड़ें पीएम मोदी
प्रियंका गांधी ने कहा कि दस सालों के लिए पीएम रहे माेदी हिम्मत करें और जनता को बताएं कि क्या किया। एक चुनाव जनता के मुद्दों पर लड़ें। हिम्मत है तो महंगाई, बेरोजगारी किसानों की मुसीबतों, महिलाओं पर अत्याचारों और अन्य मुद्दों पर चुनाव लड़ें, लेकिन हिम्मत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
 

सता में आए तो आंगनबाड़ी, आशा वर्कर को दोगुना मानदेय : प्रियंका
 प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र में सता में आए तो आंगनबाड़ी, मिड-डे मील और आशा वर्करों को दोगुना मानदेय दिया जाएगा। हिमाचल की महिलाओं को प्रदेश सरकार की ओर से दिए जा रहे 1,500 रुपये के अलावा 8,500 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बागवानी के लिए प्रसिद्ध कुल्लू और हिमाचल में सेब की फसल को बारिश और ओले गिरने से नुकसान होता है। किसान-बागवानों को होने वाले इस नुकसान का भुगतान नहीं होता है। इसके लिए हम कानून लाएंगे और एक माह के भीतर पूरा भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। स्नातक पास नौजवानों के लिए एक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम लाएंगे। जिससे बड़े-बड़े सरकारी कारखानों में उन्हें नौकरियां दी जाएंगी। हिमाचल सरकार ने स्टार्टअप फंड बनाया है। इसी तरह से केंद्र सरकार में 5,000 करोड़ रुपये का फंड बनाएगी, ताकि अगर कोई नौजवान लड़का या लड़की अपना छोटा कारोबार शुरू करना चाहे तो उसको सुविधा मिले।

मोदी की नीतियों से बढ़ी बेराेजगारी 
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि देश में 45 साल में सबसे अधिक बेरोजगारी बढ़ी है। यह सब मोदी सरकार की नीतियों से हुआ है। मोदी के खरबपति मित्र खूब फल-फूल रहे हैं, जबकि आम आदमी को कोई नहीं पूछ रहा है। वह बुधवार को कुल्लू के ढालपुर में न्याय संकल्प रैली में संबोधित कर रहीं थी। प्रियंका ने भगवान रघुनाथ, बिजली महादेव और अठारह करडू की जय से भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नोटबंदी और जीएसटी से पर्यटन और छोटे कारोबारियों का नुकसान हुआ है। जानबूझकर अमेरिका का सेब भारत लाया जा रहा है। हिमाचल के बागवानों की आर्थिकी कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू के कुल्लू-मनाली आने से यहां पर्यटक को गति मिली है। रोहतांग टनल के शिलान्यास में उनकी माता का नाम था, जिसे हटा दिया। मगर कोई बात नहीं लोगों को टनल की सुविधा तो मिल गई है। आज मोदी का नाम है कल किसी और का होगा। कांग्रेस नेता प्रियंका ने कहा कि हिमाचल में पिछले साल आपदा आई और करोड़ों को नुकसान हो गया। मोदी कहते हैं हिमाचल उनका दूसरा घर है, उनके दूसरे घर में इतनी बड़ी आपदा आई, मगर उन्होंने मदद के लिए भी नहीं पूछा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed