फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Private universities will have to provide all the documents to the commission at the time of appointment of new vice chancellors.

निजी विश्वविद्यालयों को नए कुलपतियों की नियुक्ति के समय ही आयोग को देने होंगे सभी दस्तावेज

Thu, 14 Jan 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Jan 2021 05:00 AM IST
विज्ञापन
Private universities will have to provide all the documents to the commission at the time of appointment of new vice chancellors.
निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग

हिमाचल प्रदेश के सभी निजी विश्वविद्यालयों को अब नए कुलपति नियुक्त करते समय ही नियामक आयोग को कुलपतियों से जुड़े सभी दस्तावेज देने होंगे। आठ निजी विवि के कुलपतियों के इस्तीफे देने के बाद निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने भविष्य की नियुक्तियों के लिए सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। सभी निजी विवि को आयोग ने निर्देश दिए हैं कि यूजीसी से तय नियमों को पूरा करने वालों को ही कुलपति नियुक्त किया जाएगा। अगर दूसरी बार फिर किसी विवि में अयोग्य कुलपति पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


नियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि निजी शिक्षण संस्थानों में गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिले और योग्य लोगों की वहां नियुक्ति हो। इसके लिए आयोग प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि निजी विवि स्वायत्त संस्थाएं हैं। अपने स्तर पर कुलपति को नियुक्त करने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन आयोग को कुलपतियों की नियुक्ति करने के बाद पूरा रिकॉर्ड देना होगा। प्रदेश में उच्च शिक्षा देने वाले निजी विश्वविद्यालयों में यूजीसी के नियमों को दरकिनार कर की गई नियुक्तियों की परतें खुल गई हैं। आठ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को अयोग्य होने के चलते पद छोड़ने पड़े हैं। आयोग की ओर से कुलपतियों की नियुक्ति प्रक्रिया और शैक्षणिक योग्यता को लेकर की गई जांच ने निजी शिक्षण संस्थानों की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed