{"_id":"5f982c9b8ebc3e9b781830d6","slug":"private-schools-will-now-be-able-to-recover-full-fees-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में अब निजी स्कूल वसूल सकेंगे पूरी फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में अब निजी स्कूल वसूल सकेंगे पूरी फीस
Wed, 28 Oct 2020 02:37 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 28 Oct 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के लाखों अभिभावकों की जेब ढीली होने वाली है। हिमाचल सरकार ने निजी स्कूलों को पूरी फीस वसूलने की मंजूरी दे दी है। कैबिनेट बैठक में सिर्फ ट्यूशन फीस वसूली की शर्त हटा दी है। सनावर स्कूल मामले में हाईकोर्ट से आए फैसले का तर्क देते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। कोरोना के चलते सरकार ने लॉकडाउन के समय निजी स्कूलों को सिर्फ ट्यूशन फीस लेने के निर्देश दिए थे। बीते दिनों निजी स्कूलों का पूरी फीस लेने का दबाव बढ़ने पर शिक्षा विभाग ने स्थिति स्पष्ट करने के लिए कैबिनेट से मांग की थी।
विज्ञापन
मंगलवार को सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले का पालन करने की बात कहते हुए पूरी फीस वसूली को मंजूरी दे दी है। हाईकोर्ट ने कुछ माह पहले जिला सोलन के निजी स्कूल मामले की सुनवाई के दौरान कहा था कि निजी स्कूलों को सरकार कोई आर्थिक मदद नहीं देती। निजी स्कूलों को भी अपने खर्चे पूरे करने हैं। ऐसे में सरकार फीस नहीं लेने के लिए स्कूलों को बाध्य नहीं कर सकती है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि निजी स्कूल पूरी फीस कब से ले सकेंगे? क्या बीते महीनों की फीस भी पूरी ली जाएगी? इसको लेकर एक-दो दिन के भीतर लिखित आदेश जारी कर उच्च शिक्षा निदेशालय स्थिति स्पष्ट करेगा।
विज्ञापन