फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   private school will not able to hike fee every year in himachal: govind thakur

हर साल मनमाने तरीके से फीस नहीं बढ़ा सकेंगे निजी स्कूल, एक्ट में होगा संशोधन

Tue, 16 Feb 2021 08:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Feb 2021 08:59 PM IST
विज्ञापन
private school will not able to hike fee every year in himachal: govind thakur
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि निजी स्कूलों को मनमानी फीस नहीं वसूलने दी जाएगी। प्रदेश सरकार निजी शिक्षण संस्थान नियामक एक्ट 1997 में संशोधन करने जा रही है। आगामी बजट सत्र में संशोधन के लिए प्रस्ताव विधानसभा में लाया जाएगा। मंगलवार को सचिवालय में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में शिक्षा मंत्री ने बताया कि एक्ट में संशोधन करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी हो चुके हैं। विधि विभाग से भी चर्चा जारी है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान (नियामक) एक्ट 1997 में बदलाव करते हुए निजी स्कूलों के ऑडिट की व्यवस्था की जाएगी। चिह्नित दुकानों से ही किताबें और वर्दी खरीदने के दबाव को भी समाप्त किया जाएगा। एसएमसी या किसी अन्य कमेटी को फीस निर्धारण में शामिल करने की योजना भी है। वर्तमान एक्ट के तहत निजी स्कूलों की फीस तय करने को लेकर कोई भी प्रावधान नहीं है, जिसका फायदा उठाते हुए कई निजी स्कूल हर साल मनमाने तरीके से फीस में बढ़ोतरी कर रहे हैं। निजी स्कूलों पर सरकार का भी सीधा नियंत्रण नहीं होने के चलते बीते कई वर्षों से चली आ रही यह समस्या अब लगातार बढ़ती जा रही है। 
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में निजी शिक्षण संस्थान (नियामक) एक्ट 1997 लागू है लेकिन इसमें फीस तय किए जाने का प्रावधान नहीं है। एक्ट में बदलाव होने के बाद निजी स्कूलों को अपनी फीस व फंड सहित शिक्षकों का ब्योरा सरकार को देना होगा। हालांकि, फीस को स्कूल स्वयं ही तय करेंगे लेकिन फीस पर नियंत्रण रखने के लिए सरकार कोई फार्मूला तैयार करेगी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियों की भर्ती जारी है। हिमाचल में स्कूल खुलते ही बच्चों की उपस्थिति में लगातार सुधार आ रहा है। ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रखी गई है। किसी भी विद्यार्थी पर फिलहाल स्कूल आने का दबाव नहीं डाला जा रहा है। कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए आने वाले दिनों में ऑनलाइन कक्षाओं को जारी रखने या बंद करने पर विचार किया जाएगा। फिलहाल 31 मार्च तक ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed