{"_id":"604f309f8ebc3e8ca76f704d","slug":"private-bus-overturned-in-mandi-vrindavan-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी जिले के बिंद्रावन में सड़क पर पलटी निजी बस, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी जिले के बिंद्रावन में सड़क पर पलटी निजी बस, 11 घायल
Mon, 15 Mar 2021 10:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 15 Mar 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
मंडी: सड़क पर पलटी बस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेला की मध्य जलेब के दौरान चंडीगढ़-मनाली एनएच पर मंडी से करीब तीन किलोमीटर दूर बिंद्राबणी में कुल्लू से रिवालसर आ रही निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में चालक, परिचालक समेत 18 लोग सवार थे। इनमें से 11 घायलों को मंडी जोनल अस्पताल में भर्ती किया गया है। शेष को मामूली चोटें आई हैं। चालक, परिचालक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी पहुंचाया। जलेब के बीच एंबुलेंस को निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद कुछ देर के लिए एनएच पर जाम लग गया। यातायात बहाल करने के लिए पुलिस को खूब पसीना बहाना पड़ा। मौके पर पहुंचे एएसपी आशीष शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि ओवरटेक करते हुए बस सड़क के किनारे लगे मिट्टी के ढेर पर चढ़ गई और पलट गई। पुलिस मामले के हर पहलु को देख कर जांच कर रही है। स्थानीय प्रशासन की ओर से कार्यालय कानूनगो हेमंत शर्मा ने घायलों को फौरी राहत दी है।
विज्ञापन
घायलों की सूची
अनूज राम (71) एवं उनकी पत्नी ज्ञान दासी (68) निवासी सरची, कुल्लू, देसराज (24) निवासी पंजाई सराज, राज कुमार (22) निवासी तयांबला सुंदरनगर, दिनेश (22) निवासी रिवालसर, पुष्पा देवी (50) रैड़ा कुल्लू, वीरेंद्र (55) रैला कुल्लू, दयानंद (64) भुंतर कुल्लू, हुक्म राम (35) गांव थाना डाकघर मुरहाग बालीचौकी, सुनी देवी (75) निवासी कलासी बजौरा और दुर्गी देवी (47) गांव घ्रांण सदर मंडी शामिल हैं।
विज्ञापन
कुल्लू से ही तेज रफतार से दौड़ाई जा रही थी बस
घायलों के अनुसार चालक कुल्लू से ही तेज गति से चल रहा था। बिंद्राबणी के समीप पहुंचने पर तेज गति से ओवरटेक करने पर बस मिट्टी के ढेर पर चढ़ कर पलट गई। इस दौरान बस में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस ब्यास नदी में नहीं गिरी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। कंडक्टर की तरफ बैठी सवारियों को अधिक चोटें आई हैं।