फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   private bus operators,after charging the fare of Shimla, the passengers were dropped in Ghandal

Shimla: निजी बस ऑपरेटरों की मनमानी, शिमला का किराया वसूल कर घंडल में उतार दीं सवारियां

Mon, 17 Jul 2023 08:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Jul 2023 08:17 PM IST
सार

प्रदेश की राजधानी शिमला के घंडल में बैली ब्रिज क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही करने वाले लोगों को कुछ निजी बस ऑपरेटरों की मनमानी के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन
private bus operators,after charging the fare of Shimla, the passengers were dropped in Ghandal
घंडल में बैली ब्रिज(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के घंडल में बैली ब्रिज क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही करने वाले लोगों को कुछ निजी बस ऑपरेटरों की मनमानी के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। रविवार रात धर्मशाला से शिमला आ रही निजी बस के यात्रियों को चालक-परिचालक ने घंडल के पास बस से उतार दिया। यात्रियों से किराया शिमला का वसूला गया। बस में सवार 24 यात्रियों को घंडल से एचआरटीसी की शटल बस में दोबारा 40-40 रुपये किराया चुका कर शिमला पहुंचना पड़ा। दाड़लाघाट से बस में सवार हुए अनिल शर्मा ने बताया कि घंडल में पुल टूटा हुआ है इसलिए कंडक्टर से पहले ही पूछ लिया था कि बस शिमला जाएगी या घंडल तक ही जाएगी। कंडक्टर ने बस के शिमला तक जाने की बात कही और शिमला का किराया काटा। घंडल पुल से पहले ड्राइवर ने बस खड़ी कर दी।

विज्ञापन


पुल के दूसरी तरफ पहुंचे तो कोई निजी बस खड़ी नहीं थी। एचआरटीसी की बस में दोबारा किराया चुका कर घंडल से शिमला पहुंचे। शालाघाट से बस में सवार हुए यात्री अखिलेश गुप्ता ने बताया कि निजी बस के परिचालक ने शिमला तक का किराया वसूल कर कहा था कि सवारियों को शिमला पहुंचाएंगे। घंडल के पास यात्री पुल के दूसरी तरफ पहुंच गए लेकिन कंडक्टर आगे नहीं आया। काफी देर इंतजार के बाद भी जब कोई निजी बस नहीं आई तो एचआरटीसी बस में शिमला पहुंचना पड़ा। घंडल पुल बंद होने के कारण लोग पहले ही परेशान हैं उस पर निजी बसों के चालक-परिचालकों की मनमानी से परेशानी और ज्यादा बढ़ रही है। यात्रियों को परेशान करने वालों के खिलाफ सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


निजी बस ऑपरेटर को नोटिस जारी, कार्रवाई होगी : मंजीत
पूरा किराया वसूलने के बावजूद यात्रियों को गंतव्य तक न पहुंचना नियमों का उल्लंघन है। संबंधित बस ऑपरेटर को नोटिस जारी कर शिमला कार्यालय में तलब किया गया है। किसी भी सूरत में मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों के तहत बस ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई होगी।- मंजीत शर्मा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन


-गड़बड़ी करने वाले कंडक्टर के खिलाफ करेंगे कार्रवाई : पवन सोनी
किस कंडक्टर ने शिमला का किराया वसूल कर घंडल में यात्रियों को उतारा इसकी जांच की जा रही है। मनमानी करने वाले कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। न्यू प्रेम की सभी बसों में हमारे नंबर प्रदर्शित हैं, बस सेवा को लेकर कोई भी शिकायत हो तो यात्री तुरंत शिकायत करें।- पवन सोनी, एमडी, न्यू प्रेम बस सर्विस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed