फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   private bus of punjab met to a accident in chamba himachal

हिमाचल प्रदेशः गहरी खाई में गिरी बस, 10 यात्रियों की मौत

Sat, 27 Apr 2019 11:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Apr 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
private bus of punjab met to a accident in chamba himachal
चंबा बस हादसा - फोटो : ani

 डलहौजी-पठानकोट मार्ग पर पंजपुला के समीप एक निजी बस गहरी खाई में जा गिरी, जिससे बस में सवार 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 35 लोग घायल हो गए। शनिवार शाम  हुए इस हादसे में 45 सीटर बस के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और सेना के जवानों की मदद से शव खाई से निकाले। घायलों को भी बड़ी मुश्किल से सड़क तक लाया गया, उसके बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत और सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया। बस में 45 के आसपास क्षेत्र के लोग सवार थे।

विज्ञापन

हर ओर चीख-पुकार मच गई

private bus of punjab met to a accident in chamba himachal

एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि बस पठानकोट से डलहौजी जा रही थी, लेकिन जैसे ही बस नैणी खड्ड के पास पंजपुला के समीप पहुंची तो चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस गहरी खाई में जा गिरी।

बस गिरते ही चीखपुकार मच गई। गाड़ी को खाई में गिरता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और राहत व बचाव शुरू किया। सूचना मिलने के बाद डीएसपी की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची।

घायलो को एंबुलेंस और लोगों के निजी वाहनों के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घायलों के बयान लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चंबा के पास हुई बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तत्काल राहत अभियान सुनिश्चित करने और दुर्घटना के पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने  कहा कि राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed