फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   private bus accident Anni in himachal Anni, Many people are feared dead

Himachal Bus Accident: निजी बस गहरी खाई में गिरी, चालक सहित तीन की माैत; 39 यात्री घायल

Tue, 10 Dec 2024 06:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Dec 2024 06:15 PM IST
सार

यात्रियों से भरी एक निजी बस के गहरी खाई में गिरने से कई लोग घायल हुए हैं। हादसे में अभी तक चालक सहित तीन लोगों की माैत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए। 

विज्ञापन
private bus accident Anni in himachal Anni, Many people are feared dead
हिमाचल में आनी में दर्दनाक सड़क हादसा, बस के उड़े परखच्चे। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी एक निजी बस के गहरी खाई में गिरने से चालक सहित तीन लोगों की माैत हो गई जबकि 39 यात्री घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल 25 से अधिक यात्रियों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। बाकि घायल आनी अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह एक निजी बस(एनपीटी) करसोग के आनी जा रही थी। इसी दाैरान सुबह करीब 11:00 बजे श्वाड-निगान सड़क पर बस शकेलड़ के समीप नीचे खड्ड किनारे गिर गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई । हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे के दाैरान बस में चालक सहित 42 लोग सवार थे।

विज्ञापन



वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी माैके के लिए रवाना हुई। हादसे के बाद सबसे पहले स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया। इसके बाद पुलिस के साथ प्रशासन की टीम भी माैके पर पहुंची।  घायलों ने बताया कि बस का पट्टा टूटने से हादसा हुआ। पट्टा टूटने के बाद बस अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कहा कि बस चालक की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन

हादसे में घायलों और मृतकों के परिजनों को फौरी राहत जारी
मृतकों के परिजनों को आनी उपमंडल प्रशासन की ओर से 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। इसके अलावा घायलों को 5-5 हजार रुपये की राहत राशि वितरित की गई। तहसीलदार आनी भीम सिंह नेगी की अगुआई में प्रशासन ने राहत राशि बांटी। हादसे में चालक दीनानाथ पुत्र भूतेश्वर गांव बाउरी करसोग, केशव राम पुत्र कांशी राम गांव टिप्पर आनी और गुलशन पुत्र सुरेश कुमार गांव कटोली आनी की माैत हो गई। अन्य सभी सवारियों में से कुछ को गंभीर और कुछ को सामान्य चोटें आई हैं



हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा। राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमों और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान में योगदान दिया। सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल आनी लाया गया, जहां सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। तहसीलदार आनी भीम सिंह नेगी ने कहा कि प्रशासन ने हादसे की सचूना मिलते ही घटनास्थल का रुख किया। सभी विभागों के समन्वय से बस में सवार लोगों को सड़क तक पहुंचाकर अस्पताल रेफर किया गया। हादसे में मारे गए लोगों को फौरी राहत प्रदान की गई है।  डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने कहा कि सुबह करीब 11 बजे हादसे के सूचना मिली थी। इसके बाद टीम माैके के लिए रवाना हुई। माैके पर पहुंचने पर अधिकतर घायलों को स्थानीय लोगों ने गाड़ियों से अस्पताल  भेज दिया था। बाकि घायलों को एंबुलेंस व अन्य गाड़ियों से अस्पताल भेजा गया। बस सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। 

विज्ञापन

हादसे के कारणों की होगी जांच
हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी गहनता से जांच की जा रही है। बस में बैठी कुछ सवारियों के मुताबिकचालक श्वाड़ में बस में कुछ खराबी के चलते मरम्मत कार्य करना चाहता था, लेकिन किन्हीं कारणों से श्वाड़ में बस की मरम्मत नहीं हो पाई। ऐसे में कई सवाल खडे़ हो गए हैं कि यदि बस तकनीकी तौर पर दुरुस्त नहीं थी तो इतनी बड़ी लापरवाही क्यों की गई। हालांकि, पुलिस इस बात पर पुष्ट नहीं है, जिसकी तकनीकी जांच भी की जाएगी।



वहीं, आनी दुर्घटना में घायल लोगों से मिलने के लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आईजीएमसी पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों का हाल जानकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने सभी घायलों का उचित उपचार हेतु डॉक्टरों और आईजीएमसी प्रशासन को निर्देश दिए।

बता दें कि आनी में हुए एक्सीडेंट में घायल 22 लोग आईजीएमसी पहुंचे हैं। कुल 27 लोग आने हैं। जिनमें कि चार रामपुर से भी पहुंच रहे हैं। वे देर रात अस्पताल आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed