{"_id":"60c75ac0109673542e3eeeec","slug":"prices-will-be-reduced-by-giving-subsidy-on-mustard-oil-rajender-garg","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेंद्र गर्ग बोले- सरसों तेल पर सब्सिडी देकर कम किए जाएंगे दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेंद्र गर्ग बोले- सरसों तेल पर सब्सिडी देकर कम किए जाएंगे दाम
Mon, 14 Jun 2021 07:04 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, भगेड़/घुमारवीं(बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, भगेड़/घुमारवीं(बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 14 Jun 2021 07:04 PM IST
सार
खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि जल्दी ही सरसों के तेल पर सब्सिडी दिलवाकर इसको सस्ता करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की देखरेख में सभी विकासात्मक कार्यों को गति मिली है। आज से 10 साल पहले जब कांग्रेस की सरकार थी तो दालों के रेट 150 के पार थे। लेकिन आज पूरे देश में महामारी जैसे हाल में भी दालों के रेट 100 रुपये से कम है, तब भी विपक्ष महंगाई का अलाप कर रही है । उन्होंने कहा कि जल्दी ही सरसों के तेल पर सब्सिडी दिलवाकर इसको सस्ता करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। बीते साढ़े तीन साल के कार्यकाल के चलते जिस प्रकार विकास को गति मिली है। उससे 2022 में भाजपा की सरकार बनना निश्चित है। कोरोना महामारी के चलते देश और प्रदेश में हालात सब जानते हैं। मुख्यमंत्री ने बहुत ही सही तरीके से इस वक्त को संभाला है। सीमित संसाधनों के चलते एकदम से फैली इस बीमारी में तीव्रता के साथ अस्पताल बनाए गए।
विज्ञापन
आज पांच हजार बिस्तरों की मुख्यमंत्री के प्रयासों से हुई है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गर्ग ने कहा कि विपक्ष कोरोना के दौरान भी ओछी राजनीति करता रहा। विपक्ष को ऐसे समय में सरकार का साथ देना चाहिए था। कांग्रेस के इन्हीं बयानों के चलते नेता वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र घुमारवीं में बनने वाला मिनी सचिवालय का कार्य शुरू कर दिया जाएगा ।
विज्ञापन
कोविड मृतकों के परिवारों को मिलेगा सस्ता राशन
कोरोना से दम तोड़ने वालों के परिवारों को सस्ता राशन दिया जाएगा। कैबिनेट में प्रस्ताव पारित होने के बाद मुख्यमंत्री ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। घुमारवीं में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि ऐसे परिवारों के नाम नेशनल फूड सिक्योरिटी योजना में दर्ज किए जाएंगे। यह लाभ उन परिवारों को मिलेगा जिनके घर से कोई सदस्य सरकारी नौकरी में न हो।