फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   President Shimla holiday resort The Retreat opens for people today

The Retreat: आम जनता के लिए खुला 173 साल पुराना राष्ट्रपति निवास, दीदार करने उमड़ी भीड़

Sun, 23 Apr 2023 08:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 23 Apr 2023 08:55 PM IST
सार

राष्ट्रपति निवास के गेट से अंदर जाने के लिए पास बनवाना अनिवार्य है। 50 रुपये शुल्क देकर यह पास बनेगा। विदेशी नागरिकों को 250 रुपये में यह पास मिल रहा है।

विज्ञापन
President Shimla holiday resort The Retreat opens for people today
राष्ट्रपति निवास (रिट्रीट)। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी शिमला में मशोबरा के समीप स्थित 173 साल पुराना राष्ट्रपति निवास (रिट्रीट) रविवार से आम जनता के लिए खुल गया। पहली बार इस ऐतिहासिक भवन को देखने के लिए रविवार सुबह 10:00 बजे से ही यहां लोगों का जमावड़ा लग गया। दोपहर 1:00 बजे तक निवास के अंदर जाने के लिए गेट पर लाइनें लग गईं। पहले दिन कुल 440 लोगों ने राष्ट्रपति निवास का दीदार किया। कई सामाजिक संस्थाओं, स्कूली बच्चों ने भी यहां की सैर की। शांत और हरी भरी वादियों के बीच इस ऐतिहासिक भवन के अलावा यहां कई खास चीजें देखने लायक हैं।

विज्ञापन


भवन के बाहर ट्यूलिप गार्डन और पार्क लोगों को खूब पसंद आया। लोगों ने इसके साथ खूब सेल्फी ली। परिसर में ही एक दूरबीन लगा हैए जिससे बर्फ से ढकीं पर्वतमालाएं देखी जा सकती हैं। भवन के अंदर फोटो गैलरी है, जिसमें अब तक के सभी राष्ट्रपति की तस्वीरें हैं। राष्ट्रपति निवास में लोगों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। राष्ट्रपति निवास घूमने आने वाले लोगों को चार जगह मेटल डिटेक्टर से चेक किया जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एक साथ 10 लोगों को प्रवेश, गाइड रहेगा साथ
निवास के गेट से अंदर जाने के लिए पास बनवाना अनिवार्य है। 50 रुपये शुल्क देकर यह पास बनेगा। विदेशी नागरिकों को 250 रुपये में यह पास मिल रहा है। पास बनवाने के बाद बाकायदा गेट पर तैनात पुलिसकर्मी अपने रजिस्टर में इसे दर्ज करेंगे। यहां से एक साथ दस लोगों को अंदर भेजा जाता है। बाकायदा एक गाइड साथ चलता है जो इस समूह को निवास के अंदर और बाहर की सैर कवाता है। भवन के अंदर मोबाइल फोन ले जाना मना है। अंदर फोटो खींचना मना है। करीब 20 से 25 मिनट की सैर के बाद लोग बाहर आते हैं।

क्लॉक रूम, व्हील चेयर और कैफेटेरिया की भी सुविधा
राष्ट्रपति निवास परिसर में अंदर सामान ले जाना मना है। इसके लिए गेट पर क्लॉक रूम की सुविधा है। जो लोग पैदल नहीं चल पाते, उनके लिए तीन व्हील चेयर उपलब्ध हैं। खाने-पीने के लिए निवास के गेट के पास कैफेटेरिया है। गेट पर राष्ट्रपति निवास के नाम से सेल्फी प्वाइंट बना है। लोग निवास के साथ कल्याणी हेलीपैड भी देखने जा सकते हैं।


हर सोमवार को रहेगा बंद
राष्ट्रपति निवास में तैनात मैनेजर भरत भूषण ने बताया कि हर सोमवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन यह बंद रखा जाएगा। हालांकि, रविवार समेत बाकी दिनों में यह आम जनता के लिए खुला रहेगा। लोग गेट के अलावा राष्ट्रपति निवास की आधिकारिक वेबसाइट पर भी प्रवेश के लिए ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं। गेट पर सिर्फ यूपीआई ऐप के जरिये ही प्रवेश शुल्क भुगतान की सुविधा है।

शिमला दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू ने की थी खोलने की घोषणा
हाल ही में शिमला प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अधिकारिक रूप से इस ऐतिहासिक धरोहर को आम जनता के लिए खोलने की घोषणा की थी। स्कूली बच्चों के लिए शुरुआती तीन महीने तक कोई शुल्क नहीं लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed