फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   president ram nath kovind shimla visit: rashtrapati niwas retreat shimla three employees tests Covid-19 Positive

शिमला: राष्ट्रपति के दौरे से पहले रिट्रीट के तीन कर्मी कोरोना पॉजिटिव

Mon, 13 Sep 2021 10:52 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 13 Sep 2021 10:52 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व स्वर्णिम जयंती वर्ष पर विधानसभा के 17 सितंबर को होने वाले विशेष सत्र को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति संबोधित करेंगे और इसके लिए 16 सितंबर को वह शिमला पहुंचेंगे।

विज्ञापन
president ram nath kovind shimla visit: rashtrapati niwas retreat shimla three employees tests Covid-19 Positive
कोरोना वायरस-सांकेतिक - फोटो : Pixabay

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शिमला दौरे से पहले रिट्रीट के तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आ गए हैं। इनमें राष्ट्रपति निवास रिट्रीट का मैनेजर और दो कर्मचारी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों को कोविड केयर सेंटर मशोबरा शिफ्ट कर दिया है। गौर हो कि प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व स्वर्णिम जयंती वर्ष पर विधानसभा के 17 सितंबर को होने वाले विशेष सत्र को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति संबोधित करेंगे और इसके लिए 16 सितंबर को वह शिमला पहुंचेंगे।

विज्ञापन


उधर, रिट्रीट के तीन कर्मियों के कोरोना संक्रमित आने के बाद यहां हड़कंप मच गया है। राष्ट्रपति दौरे को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कोई लापरवाही बरतना नहीं चाह रहा है। इस कारण राष्ट्रपति निवास रिट्रीट में कार्यरत 45 कर्मचारियों के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के आरटीपीसीआर सैंपल लिए थे। इनमें 42 की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि तीन पॉजिटिव आए हैं। ये सभी कर्मी ए सिमटोमैटिक हैं। 
विज्ञापन


पीटरहॉफ में भी लिए जाएंगे सैंपल
स्वास्थ्य विभाग राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में कार्यरत कर्मचारियों के भी कोरोना सैंपल लेगा। पीटरहॉफ में काम करने वाले सभी कर्मियों की संख्या तीन सौ के करीब हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed