{"_id":"613e1dba617cea4b634629d4","slug":"president-ram-nath-kovind-shimla-visit-guchhi-ka-saag-madra-sepu-badi-in-ratri-bhoj-at-rajbhawan-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजभवन शिमला: राष्ट्रपति चखेंगे गुच्छी का साग, मदरा और सेपू बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजभवन शिमला: राष्ट्रपति चखेंगे गुच्छी का साग, मदरा और सेपू बड़ी
Mon, 13 Sep 2021 11:09 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:09 AM IST
सार
सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति के शिमला आने पर राजभवन में 17 सितंबर को रात्रि भोज का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए राजभवन में एचपीटीडीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शिमला आगमन पर राजभवन में 17 सितंबर को 150 मेहमानों को रात्रि भोज परोसा जाएगा। राष्ट्रपति को गुच्छी का साग, राजमा मदरा, सेपू बड़ी और बाथू की खीर परोसी जाएगी। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम (एचपीटीडीसी) के तीस कर्मचारियों की टीम मेहमानों की सेवा में हाजिर रहेगी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति के शिमला आने पर राजभवन में 17 सितंबर को रात्रि भोज का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए राजभवन में एचपीटीडीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
इनमें मैनेजर, शैफ, वेटर और अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि राजभवन में राष्ट्रपति को अन्य व्यंजनों के साथ हिमाचली व्यंजनों को परोसने की व्यवस्था कर दी गई है। इस दौरान रात्रि भोज में राष्ट्रपति के साथ आए सभी मेहमानों, मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों सहित कुल 150 मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन