फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   president ram nath kovind on five day visit in shimla CCTV camera installed at many places

राष्ट्रपति का शिमला दौरा: जगह-जगह लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे, रिट्रीट में बनेगा कंट्रोल रूम

Sun, 12 Sep 2021 01:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर दीपक मेहता, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
दीपक मेहता, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 12 Sep 2021 01:21 PM IST
सार

महामहिम की सुरक्षा के लिए छराबड़ा चौक, कल्याणी गेट, रिट्रीट मेन गेट, रिट्रीट मुख्य भवन और अग्निशमन कार्यालय तक करीब एक दर्जन कैमरे पहली बार लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
president ram nath kovind on five day visit in shimla CCTV camera installed at many places
छराबड़ा के समीप सीसीटीवी कैमरा लगाते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शिमला प्रवास को लेकर सरकारी तंत्र सड़कों पर उतर गया है। छराबड़ा से लेकर विधानसभा भवन तक सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। कल्याणी मंदिर के पास नाइट विजन कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


महामहिम की सुरक्षा के लिए छराबड़ा चौक, कल्याणी गेट, रिट्रीट मेन गेट, रिट्रीट मुख्य भवन और अग्निशमन कार्यालय तक करीब एक दर्जन कैमरे पहली बार लगाए जा रहे हैं। इनका कंट्रोल राष्ट्रपति निवास में रहेगा। यहां पर आईटीबीपी के जवानों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन


सड़कों से झाड़ियों, निर्माण सामग्री को हटाने और नालियों में सफेदी करने का काम भी चल रहा है। सचिवालय से लेकर राजभवन तक सड़क के दोनों तरफ सफेदी का काम भी शुरू हो गया है। यहां करीब एक दर्जन मजदूर लगाए गए हैं। लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता खुद सड़कों पर उतरकर काम करवा रहे हैं। गैस एजेंसी के पास दो जेसीबी मशीनें सड़क से नालियों में पड़े मलबे को हटाने के लिए लगाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग झेलते रहे परेशानी, अब सड़कें चकाचक 
ढली चौक पर जगह-जगह गड्ढों में तब्दील सड़क को पत्थरों की सोलिंग कर भर दिया है ताकि राष्ट्रपति की गाड़ी को किसी तरह के हिचकोले न खाने पड़े। लोगों का कहना है कि वह कई महीनों से यहां पड़े गड्ढों की वजह से परेशानी झेल रहे थे, अब अचानक सब दुरुस्त होने लगा है। छराबड़ा चौक से रिट्रीट जाने वाली सड़क पर पचास मीटर तक तारकोल बिछ चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed