फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   President Draupadi Murmu's visit to Shimla will be finalized on 15th April

हिमाचल: 15 अप्रैल को फाइनल होगा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा

Fri, 05 Apr 2024 09:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Apr 2024 09:43 PM IST
सार

राष्ट्रपति के छह दिवसीय शिमला दौरे की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। शुक्रवार को शिमला से सटे छराबडा स्थित राष्ट्रपति निवास रिट्रीट में इस बाबत उच्च स्तरीय बैठक हुई।

विज्ञापन
President Draupadi Murmu's visit to Shimla will be finalized on 15th April
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : social media

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राजधानी शिमला आने का कार्यक्रम 15 अप्रैल को फाइनल होगा। 30 अप्रैल से पांच मई तक राष्ट्रपति के शिमला आने की संभावना है। एक मई को बागवानी विश्वविद्यालय नौणी के दीक्षांत समारोह में भी राष्ट्रपति के जाने की चर्चा है। हालांकि 15 अप्रैल को होने वाली बैठक में ही दौरे को अंतिम रूप दिया जाएगा।राष्ट्रपति के छह दिवसीय शिमला दौरे की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। शुक्रवार को शिमला से सटे छराबडा स्थित राष्ट्रपति निवास रिट्रीट में इस बाबत उच्च स्तरीय बैठक हुई। सेना के एक दल ने जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट, कल्याणी हेलीपेड, राजभवन और रिट्रीट का दौरा भी किया।

विज्ञापन


उधर, रिट्रीट में शुक्रवार को प्रस्तावित दौरे को देखते हुए राष्ट्रपति के उप सैन्य सचिव ने प्रदेश के विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भी भेंट की। अधिकारियों ने बताया कि 15 अप्रैल को राष्ट्रपति के दौरे को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के चलते आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है। ऐसे में राष्ट्रपति के विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के अलावा अन्य किसी भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावनाएं कम हैं। बता दें कि शिमला प्रवास के लिए राष्ट्रपति निवास द रिट्रीट का ट्यूलिप गार्डन पूरी तरह से तैयार कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed