फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   President Draupadi Murmu returns to New Delhi after fiveday Shimla visit

Shimla: पांच दिवसीय शिमला प्रवास के बाद दिल्ली लाैटीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Wed, 08 May 2024 06:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 May 2024 06:42 PM IST
सार

प्रदेश के पांच दिवसीय प्रवास के बाद बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली लौट गईं। मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड में राष्ट्रपति को गरिमापूर्ण विदाई दी गई।

विज्ञापन
President Draupadi Murmu returns to New Delhi after fiveday Shimla visit
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी गरिमापूर्ण विदाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय प्रवास के बाद बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली लौट गईं। मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड में राष्ट्रपति को गरिमापूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू उपस्थित रहे। पांच दिवसीय प्रवास के दौरान राष्ट्रपति ने शिमला से सटे सियोग स्थित कैचमेंट क्षेत्र का निरीक्षण किया। संकटमोचन और तारादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन


मालरोड और रिज मैदान की सैर करने के अलावा ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल हुईं। केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को नवाजा। राष्ट्रपति का प्रदेश में आने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा, प्रशासनिक, पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने आभार व्यक्त किया। राजधानी के समीप राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास स्थान रिट्रीट है। बीते वर्ष भी राष्ट्रपति कुछ दिनों के लिए यहां आकर रुकी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed