फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Preparations underway to provide relief to young people... instructions issued to review recruitment exam fees

Himachal: युवाओं को राहत देने की तैयारी... भर्ती परीक्षाओं के शुल्क की समीक्षा के निर्देश

Thu, 11 Dec 2025 11:18 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 11 Dec 2025 11:18 AM IST
सार

बेरोजगार युवाओं की ओर से अधिक शुल्क लेने की शिकायतें मिलने के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने अधिकारियों को मौजूदा शुल्क की समीक्षा कर नई दरों का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Preparations underway to provide relief to young people... instructions issued to review recruitment exam fees
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल सरकार सभी भर्ती परीक्षाओं का आवेदन शुल्क कम करने की तैयारी में है। बेरोजगार युवाओं की ओर से अधिक शुल्क लेने की शिकायतें मिलने के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने अधिकारियों को मौजूदा शुल्क की समीक्षा कर नई दरों का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। राज्य कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से की जाने वाली भर्ती परीक्षाओं में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 800 रुपये (100 रुपये परीक्षा, 700 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क) तक देना पड़ता है। कई अभ्यर्थियों ने इसे आर्थिक बोझ बताते हुए सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से सरकार को अवगत कराया। युवाओं का कहना था कि बढ़ रहे शुल्क के कारण एक से अधिक परीक्षाओं के लिए आवेदन करना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग और राज्य चयन आयोग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे मौजूदा शुल्क दरों की समीक्षा कर व्यावहारिक और युवाओं के अनुकूल नई दरें तय करें। बेरोजगारों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए शुल्क निर्धारित होना चाहिए, जिससे किसी भी प्रतिभावान उम्मीदवार का अवसर केवल फीस भरने में असमर्थता के कारण न छूटे। नई शुल्क संरचना पर अंतिम फैसला कैबिनेट बैठक में लिया जा सकता है। कुछ साल पहले तक राज्य चयन आयोग की कई भर्ती परीक्षाओं के लिए सामान्य श्रेणी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 360 और आरक्षित वर्ग के लिए 120 रुपये था। महिलाओं से शुल्क नहीं लिया जाता था। अब महिला उम्मीदवारों को भी सामान्य या आरक्षित श्रेणी के अनुसार शुल्क देना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed