फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Preparations to chargesheet 10 XENs and SDOs of Public Works Department, know the whole matter

Himachal: लोक निर्माण विभाग के 10 एक्सईएन, एसडीओ को चार्जशीट करने की तैयारी, जानें पूरा मामला

Fri, 18 Jul 2025 10:04 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Jul 2025 10:04 AM IST
सार

10 एक्सईएन और एसडीओ को चार्जशीट करने की तैयारी चल रही है। विकास कार्यों में लापरवाही बरतने और ठेकेदारों को फायदा देने के एवज में सरकार ने 90 इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस थमाए थे। 

विज्ञापन
Preparations to chargesheet 10 XENs and SDOs of Public Works Department, know the whole matter
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लोक निर्माण विभाग के 10 एक्सईएन और एसडीओ को चार्जशीट करने की तैयारी चल रही है। विकास कार्यों में लापरवाही बरतने और ठेकेदारों को फायदा देने के एवज में सरकार ने 90 इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस थमाए थे। 10 इंजीनियर ऐसे हैं, जिनके जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए हैं। ऐेसे में इन पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि कोई भी टेंडर करने से पहले सरकार की अनुमति लेना जरूरी होगी। बगैर अनुमति से कोई काम नहीं होगा।

विज्ञापन


फिजूलखर्ची रोकने के लिए यह निर्णय लिया है। सरकार को यह भी पता चला है कि ठेकेदारों से पहले डंगे और अन्य विकास कार्य करवा दिए। इसके बाद उनके टेंडर लगाकर ठेकेदारों को फायदा पहुंचाया गया। कई इंजीनियरों के पास महीने से विकास कार्यों की फाइलें लंबित पड़ी रहीं। कई इंजीनियरों पर कमीशन लेने के भी आरोप हैं। सरकार के ध्यान में मामला आने के बाद इंजीनियरों पर सख्ती की गई है। सरकार का मानना है कि आपदा आने और एकाएक कोई घटना घटित होने पर तुरंत कार्य करना पड़ता है, लेकिन इससे हटकर भी ठेकेदारों को फायदा देने के लिए जिलों में कार्य किए गए।

विज्ञापन

घटिया निर्माण कार्य पर लोग कर सकते शिकायतें
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विकास कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। लापरवाह इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कई इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस दिए गए। लोक निर्माण विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि अगर उनके क्षेत्र में घटिया काम हो रहा है तो वह इस बारे में शिकायत कर सकते हैं। यह भी देखने में आया है कि सड़क की टारिंग किए जाने के बाद दूसरे साल सड़क उखड़ रही है। सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि ऐसे ठेकेदारों को लोक निर्माण विभाग दोबारा काम नहीं देगा। मौके पर इंजीनियर पर भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed