फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Preparations started for calling a meeting of the service committee for OPS restoration

OPS: हिमाचल में ओपीएस बहाली के लिए सर्विस कमेटी की बैठक बुलाने की तैयारियां शुरू

Wed, 31 May 2023 11:08 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 31 May 2023 11:08 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के बाद बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन को बहाल करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। बिजली बोर्ड में 6,500 कर्मचारी-अधिकारी ओपीएस बहाली का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Preparations started for calling a meeting of the service committee for OPS restoration
पुरानी पेंशन योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन को बहाल करने के लिए सर्विस कमेटी की बैठक बुलाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को ऊर्जा विभाग ने प्रधान सचिव वित्त को पत्र भेजकर बैठक आयोजित करने के लिए समय मांगा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के बाद बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन को बहाल करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। बिजली बोर्ड में 6,500 कर्मचारी-अधिकारी ओपीएस बहाली का इंतजार कर रहे हैं। 25 मई को बिजली बोर्ड के विभिन्न कर्मचारियों की यूनियनों ने संयुक्त तौर पर बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस शिमला के बाहर प्रदर्शन कर पुरानी पेंशन बहाल न होने को लेकर रोष जताया था।

विज्ञापन


इसी दिन मुख्यमंत्री ने अपने धर्मशाला दौरे के दौरान बोर्ड के सभी पात्र कर्मचारियों और अधिकारियों को ओपीएस देने की घोषणा की थी। इसके बाद कर्मचारी यूनियनों ने प्रदर्शन को स्थगित किया था। 28 मई को धर्मशाला में हुई आभार रैली में भी कर्मचारी शामिल हुए थे। ऊर्जा सचिव राजीव शर्मा के शिमला में नहीं होने के चलते सोमवार को वित्त विभाग को प्रस्ताव नहीं भेजा जा सका। मंगलवार को सचिवालय पहुंचते ही ऊर्जा सचिव ने ओपीएस बहाली के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए सर्विस कमेटी की बैठक आयोजित करने का प्रधान सचिव वित्त मनीष गर्ग को पत्र भेजा। अब प्रधान सचिव वित्त की ओर से सर्विस कमेटी की बैठक की तारीख तय की जाएगी। इस बैठक में बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन बहाली को मंजूरी देकर इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed