{"_id":"650340b116ee9819e507ad47","slug":"preparations-for-lok-sabha-elections-congress-formed-political-affairs-committee-25-leaders-including-cm-suk-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनावों की तैयारियां: कांग्रेस ने बनाई राजनीतिक मामलों की कमेटी, मुख्यमंत्री सुक्खू सहित 25 नेता शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनावों की तैयारियां: कांग्रेस ने बनाई राजनीतिक मामलों की कमेटी, मुख्यमंत्री सुक्खू सहित 25 नेता शामिल
Thu, 14 Sep 2023 10:51 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 14 Sep 2023 10:51 PM IST
सार
राजनीतिक मामलों की कमेटी में पार्टी के प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ल, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री आंनद शर्मा सहित 25 नेता शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए कांग्रेस ने राजनीतिक मामलों की कमेटी गठित कर दी है। कमेटी में पार्टी के प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ल, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री आंनद शर्मा सहित 25 नेता शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के दिल्ली पहुंचते ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने सूची जारी। राजनीतिक मामलों की कमेटी में कैबिनेट मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल, चंद्र कुमार, हर्षवर्द्धन चौहान के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विप्लव ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, कुलदीप कुमार, कुलदीप सिंह राठौर को भी कमेटी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इनके अलावा रामलाल ठाकुर, आशा कुमारी, राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, रंगीलाराम राव, विनय कुमार, नंद लाल, ठाकुर सिंह भरमौरी, राजेश धर्माणी, आशीष बुटेल, भवानी सिंह पठानिया, रामकुमार चौधरी और रवि ठाकुर को भी कमेटी में शामिल किया गया है। वर्ष 2024 में प्रस्तावित लोकसभा चुनावों को लेकर इस कमेटी की अगुवाई में प्रदेश में चुनाव प्रचार की आगामी रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन