फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Preparation to deal with jam in tourist season, city divided into eight sectors, 150 jawans will be deployed

Manali News: पर्यटन सीजन में जाम से निपटने की तैयारी, आठ सेक्टरों में बांटा शहर, 150 जवान रहेंगे तैनात

Tue, 11 Apr 2023 11:31 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Apr 2023 11:31 AM IST
सार

वीकेंड में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पर्यटन सीजन की दस्तक के साथ ही प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। 

विज्ञापन
Preparation to deal with jam in tourist season, city divided into eight sectors, 150 jawans will be deployed
मनाली शहर। - फोटो : संवाद

विस्तार

देश-विदेश से सैर सपाटे के लिए सैलानी यहां पहुंचने शुरू हो गए हैं। वीकेंड में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पर्यटन सीजन की दस्तक के साथ ही प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। पर्यटन सीजन के दौरान जाम की समस्या से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। मनाली को आठ सेक्टरों में बांटा गया है। नेहरु कुंड से रांगड़ी तक आठ सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर में एक सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। जो बाइक पर गश्त करता रहेगा। सेक्टर अधिकारी की जिम्मेदारी रहेगी कि कोई गलत तरीके से वाहन पार्क न कर रहा हो और अलग-अलग जगह पर तैनात पुलिस और होमगार्ड के जवान सही तरीके से डयूटी का निर्वहन कर रहे हो।

विज्ञापन


पर्यटन सीजन में यातायात व्यवस्था के नियंत्रण के लिए डेढ़ सौ से अधिक अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएंगे। जिला पुलिस ने चार पुलिस रिजर्व और दो होमगार्ड की रिजर्व भेजने की मांग की है। जल्द जवान यहां पहुंचेंगे। मनाली में पर्यटन सीजन ने दस्तक दे दी है। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए मनाली के चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा। पर्यटन सीजन के दौरान हर रोज हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन मनाली पहुंचेंगे। इससे सड़कों पर यातायात दबाव बढ़ेगा और ट्रैफिक बाधित होने की समस्या रहेगी।
विज्ञापन


अकसर सीजन में घंटों तक वाहनों की लंबी लाइनें लग जाती हैं, जिससे पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सीजन शुरू होने से पहले पुलिस ने यातायात नियंत्रण के लिए योजना बनाई है। इसके लिए पुलिस और होमगार्ड की छह रिजर्व मांगी गई है और शहर को आठ सेक्टरों में बांटा गया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि यातायात नियंत्रण सीजन के दौरान सबसे बड़ी चुनौती है। लगभग 150 पुलिस जवान सीजन में यातायात व्यवस्था का नियंत्रित करेंगे। जगह-जगह तैनात पुलिस जवानों की ड्यूटी पर सेक्टर अधिकारी निगरानी रखेगा। सेक्टर अधिकारी मोटर साइकिल पर पेट्रोलिंग करता रहेगा। ड्यूटी सही तरीके से हो रही है या नहीं इसकी रिपोर्ट देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed