फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Preparation for questioning of Haryana Police in fake IG illegal recovery case

फर्जी आईजी मामला: अवैध वसूली मामले में अब हरियाणा पुलिस से पूछताछ की तैयारी

Fri, 11 Nov 2022 09:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Nov 2022 09:34 PM IST
सार

फर्जी आईजी बनकर कारोबारियों से करोड़ों की अवैध वसूली मामले में अब सीआईडी की एसआईटी हरियाणा के पुलिस जवानों से भी पूछताछ करेगी। एसआईटी की एक टीम कालाअंब, हरिद्वार, हरियाणा भी गई है। भी पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
Preparation for questioning of Haryana Police in fake IG illegal recovery case
जांच(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी आईजी बनकर कारोबारियों से करोड़ों की अवैध वसूली मामले में अब सीआईडी की एसआईटी हरियाणा के पुलिस जवानों से भी पूछताछ करेगी। सूत्रों के मुताबिक जब आरोपी कारोबारियों को धमकाते थे तो ये पुलिस कर्मचारी भी उनके साथ थे। एसआईटी ने हरियाणा पुलिस को भी मामले की तफ्तीश में सहयोग की बात कही है। अब तक इस मामले में आरोपी विनय अग्रवाल और उसके साथी राजीव सेठी के बयान कलमबद्ध हो गए हैं। एसआईटी की एक टीम कालाअंब, हरिद्वार, हरियाणा भी गई है। पीड़ित कालाअंब के उद्योगपति आरोपी विनय अग्रवाल और उसके साथ राजीव सेठी सभी फार्मा उद्योग से जुड़े हैं। 

विज्ञापन


सेठी के बयान के बाद एसआईटी को कई अहम सबूत हाथ लगे हैं। एसआईटी की ओर से अभी आरोपी अग्रवाल और उसके साथी से अलग-अलग पूछताछ हुई है। अब दोनों से एक साथ पूछताछ भी होनी है। तफ्तीश में पाया गया है कि हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले आरोपी विनय अग्रवाल का एक साल में 4 करोड़ रुपये का टर्न ओवर है। सूत्र बताते हैं कि एसआईटी के पास इनकी अब तक की संपत्तियों का ब्योरा, फोन डिटेल, फार्मा यूनिट के दस्तावेज, इनके पास काम करने वाले कर्मचारियों की सूची भी है। एसआईटी ने जांच को तेज कर दिया है। डीजीपी संजय कुंडू प्रतिदिन इस मामले में अपडेट ले रहे हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed