फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Prem Kumar Dhumal said- Himachal will only move towards ruin by starting the lottery

Himachal: प्रेम कुमार धूमल बोले- लॉटरी शुरू होने से हिमाचल केवल बर्बादी की ओर बढ़ेगा

Sat, 02 Aug 2025 01:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Aug 2025 01:47 PM IST
सार

 कांग्रेस सरकार की चार दिवसीय महामंथन मंत्रिमंडल बैठक का सबसे प्रमुख निर्णय, प्रदेश में लॉटरी को फिर आरंभ करने की निंदा करते हुए कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय से हिमाचल प्रदेश केवल मात्र बर्बादी की ओर बढ़ेगा। 

विज्ञापन
Prem Kumar Dhumal said- Himachal will only move towards ruin by starting the lottery
पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की चार दिवसीय महामंथन मंत्रिमंडल बैठक का सबसे प्रमुख निर्णय, प्रदेश में लॉटरी को फिर आरंभ करने की निंदा करते हुए कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय से हिमाचल प्रदेश केवल मात्र बर्बादी की ओर बढ़ेगा।  प्रो. धूमल ने कहा कि आज से 30 वर्ष पहले 17 अप्रैल 1996 को माननीय उच्च न्यायालय ने प्रदेश में चल रही सिंगल डिजिट लॉटरी की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद जब वह स्वयं 1998 में पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो उसके अगले वर्ष 1999 में  भाजपा सरकार ने एक मत में निर्णय लिया कि प्रदेश में पूरा लॉटरी सिस्टम बंद कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह निर्णय केवल मात्र एक निर्णय नहीं था, बल्कि पूरे प्रदेश को बर्बादी से बचाने की एक दूरगामी सोच थी।

उसे समय प्रदेश की सभी श्रेणियों के कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, मजदूरों एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में लॉटरी खरीदनी शुरू कर दी थी, जिसके कारण कर्मचारियों के वेतन, युवाओं की बचत, पेंशन और मजदूरों का पैसा दाव पर लग गया था और कई परिवार  तबाह हो गए थे। इसलिए जनहित में लॉटरी को बंद किया गया था। कहा कि 2004 में कांग्रेस की सरकार ने लॉटरी को फिर शुरू किया और उसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से इस लॉटरी सिस्टम के ऊपर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया।  कहा कि अब वर्तमान कांग्रेस सरकार की ओर से लाॅटरी सिस्टम को दोबारा शुरू करने के निर्णय की भाजपा कड़ी निंदा करती है और सरकार से मांग करती है कि इस प्रकार के जन विरोधी निर्णय को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए। 
विज्ञापन

 

प्रदेश के लिए विनाशकारी होगी लाॅटरी : सिकंदर
राज्यसभा सांसद डाॅ. सिकंदर कुमार ने प्रदेश में दोबारा लाॅटरी शुरू करने के निर्णय की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पहले जाॅब ट्रेनी और अब लाॅटरी शुरू करने के निर्णय से युवा वर्ग पूरी तरह हताश और निराश हैं। सरकार जो भी निर्णय ले रही है, हिमाचल प्रदेश के लिए विनाशकारी सिद्ध होंगे। प्रेस बयान में सिकंदर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने 1999 में भाजपा सरकार के समय लाॅटरी जैसे जनविरोधी निर्णय को वापस लिया था। इस निर्णय से न केवल युवा वर्ग बल्कि कई घर बर्बाद होने से बच गए थे और अब कांग्रेस सरकार इस तरह के बर्बादी वाले निर्णय लेकर प्रदेश की युवा पीढ़ी, जो सरकार से नौकरी की आस लगाए बैठे हैं, के लिए ये किसी आघात से कम नहीं है। भाजपा नेता ने कहा कि पहले कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए प्रदेश की जनता को झूठी गारंटियां दीं। सत्ता में आने के बाद ये सरकार अपनी सभी गारंटियों को भूल गई और पिछले लगभग ढाई वर्षों में केवल और केवल जनता पर बोझ डालने और प्रताड़ित करने का काम किया। सरकार तुगलकी फरमान की तरह जनता पर निर्णय थोप रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed