फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Prem Kumar Dhumal press conference in Una himachal Pradesh

पत्रकार वार्ता: पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल बोले- सीएम और मंत्रियों तक का टिकट पक्का नहीं

Sun, 24 Apr 2022 09:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 24 Apr 2022 09:01 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि टिकट किसका पक्का होता है? वे टिकट पक्का होने की बात नहीं कह सकते हैं। पार्टी ही दायित्व देती है। भाजपा संगठन के आदेशानुसार ही सब होता है। 

विज्ञापन
Prem Kumar Dhumal press conference in Una himachal Pradesh
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के टिकट वाले बयान पर चुटकी लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि उन्होंने पुरानी बातें दोहराई हैं। यह सब पहले से चला आ रहा है। टिकट किसका पक्का होता है? आज कोई सीएम, मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक तक टिकट पक्का होने की बात नहीं कह सकते हैं। उन्होंने अपना और छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती का नाम लेते हुए कहा कि वे टिकट पक्का होने की बात नहीं कह सकते हैं। पार्टी ही दायित्व देती है। भाजपा संगठन के आदेशानुसार ही सब होता है। 

विज्ञापन


धूमल ऊना रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। हिमाचल में आम आदमी पार्टी की एंट्री पर उन्होंने कहा कि तीसरा विकल्प कभी प्रदेश में सफल नहीं हुआ है। वीर सैनिकों की शहादत की अनदेखी करने वालों को हिमाचल क्यों वोट देगा। शहादत पर शक करने वाले किस मुंह से वोट मांग रहे हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के नकल वाले बयान पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब सीएम दें। फ्री ट्रेंड पर उन्होंने कहा कि सरकार के पास यदि पैसा है तो दें। सरकार संसाधन समेत हर चीज को देखते हुए सोच समझकर ही फैसला लेती है। पैसा नहीं है तो कर्ज लेना पड़ेगा। मिशन रिपीट पर कहा कि राजनीति में चुनाव लड़ाई है। इसमें भाजपा रणनीति के साथ उतरती है। 
विज्ञापन


पुराने किस्सों पर लगाए खूब ठहाके
पूर्व सीएम प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने ऊना के रेस्ट हाउस में पुराने कार्यकर्ताओं के साथ ऊना जिला की पुरानी यादों का ताजा किया। पुराने किस्सों पर खूब ठहाके लगे। धूमल भी पुराने किस्से सुनाए बगैर नहीं रह पाए। सतपाल सत्ती ने भी राजनीतिक किस्से कार्यकर्ताओं के साथ साझा किए। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता धूमल से मिलने पहुंचे। बंद कमरे में हुई बातचीत में इन्होंने पूर्व सीएम से राजनीति तौर पर हुई उपेक्षा का दर्द बयां किया। कुछ कार्यकर्ताओं ने पार्टी में अब सम्मान न मिलने पर रोष जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed