फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Praying for China and the whole world: Dalai Lama

चीन और पूरी दुनिया के लिए प्रार्थना कर रहा हूं: दलाईलामा

Wed, 15 Apr 2020 08:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Apr 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
Praying for China and the whole world: Dalai Lama
तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा(फाइल फोटो)

तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि कभी-कभी मेरे मित्र मुझसे कहते हैं कि अपनी जादुई शक्तियों का प्रयोग कर इस जगत की समस्याओं को दूर कीजिए। मैं हमेशा उनसे यही कहता हूं कि दलाईलामा के पास कोई जादुई शक्तियां नहीं हैं। यदि ऐसा होता तो मेरे पैरों में दर्द और गले में खराश नहीं होता। यदि समस्या का समाधान है तो हमें उसे ढूंढने की कोशिश करनी चाहिए।

विज्ञापन


यदि नहीं है तो हमें उसके बारे में सोचकर समय नष्ट नहीं करना चाहिए। इस भयावह कोरोना महामारी ने दिखा दिया कि एक व्यक्ति के साथ जो घटित होता है उसे अन्य व्यक्तियों के साथ घटित होने में देर नहीं लगती। लेकिन यह हमें इसका भी स्मरण कराता है कि करुणामय आचरण और रचनात्मक कार्यों में अनेक लोगों की सहायता करने की क्षमता होती है। 
विज्ञापन


जिस दिन से वुहान शहर में कोरोना वायरस फैलने का समाचार प्राप्त हुआ तब से मैं चीन और अन्य देशों के प्रार्थना कर रहा हूं। मात्र प्रार्थना करना पर्याप्त नहीं है। यह संकट हमें सिखाता है कि जहां भी संभव हो हम सबको अपना दायित्व का निर्वाह करना चाहिए। इस आशंका पूर्ण समय में दीर्घकालिक चुनौतियों, संभावनाओं और संपूर्ण विश्व के बारे में चिंतन करना अत्यावश्यक है। अपने जीवनकाल में अनेक युद्ध और भयानक खतरों को समाप्त होते देखा है। हमने इससे पहले भी कई बार वैश्विक समुदाय का पुनर्निर्माण किया है उसी तरह इस बार भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed