फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha Singh: Young leader Vikramaditya's idea to contest elections from Mandi to compete with Kangana Ranau

Pratibha Singh: कंगना से मुकाबले के लिए विक्रमादित्य को मंडी से उतारने पर विचार

Mon, 08 Apr 2024 05:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 Apr 2024 05:41 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस प्रतिभा सिंह ने कहा कि कंगना से मुकाबले के लिए युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह को पार्टी उम्मीदवार बनाने को लेकर विचार है। 

विज्ञापन
Pratibha Singh: Young leader Vikramaditya's idea to contest elections from Mandi to compete with Kangana Ranau
pratibha singh - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि मंडी संसदीय सीट से किसे पार्टी प्रत्याशी बनाया जाएगा, यह अभी फाइनल नहीं हुआ है। कंगना से मुकाबले के लिए युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह को पार्टी उम्मीदवार बनाने को लेकर विचार है। दिल्ली से लौटकर आईं प्रतिभा सिंह ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा की प्रत्याशी कंगना युवा हैं। उनकी उम्र शायद 36-37 साल है, विक्रमादित्य 34 साल के हैं। आयु का फैक्टर महत्वपूर्ण है। एक उम्र के प्रत्याशियों में मुकाबला करने के लिए विक्रमादित्य को लेकर चर्चा हुई है। विक्रमादित्य सिंह के साथ युवा जुड़े हुए हैं, अपनी बातों को बेहतर तरीके से रखते हैं। मंडी महत्वपूर्ण सीट है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

 यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाजपा प्रत्याशी पर आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि मैं मंडी से वर्तमान में सांसद हूं, मेरा टिकट काटना भी आसान नहीं है। इन सभी बातों को लेकर चर्चा जारी है। लंबे अरसे तक मंडी से हमारा परिवार चुनाव लड़ता रहा है। जैसा हाईकमान ठीक समझेगा, फैसला होगा। कहा कि कांगड़ा संसदीय सीट से पूर्व मंत्री आशा कुमारी के नाम पर चर्चा हुई है। आशा कुमारी पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं, उनका काफी अच्छा रुतबा है। हालांकि इस सीट से अभी कोई भी नाम तय नहीं हुआ है। हर सीट पर जो सबसे सशक्त होगा, उसे ही टिकट मिलेगा। प्रतिभा सिंह ने कहा कि तीन-चार दिन में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है। इस बैठक में मैं और मुख्यमंत्री सुक्खू भी जाएंगे। हाईकमान सबसे बेहतर प्रत्याशी को ही तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मिलकर चलेंगे सरकार और संगठन
प्रतिभा सिंह ने कहा कि सरकार और संगठन मिलकर चलेंगे। सभी को विश्वास में लेकर चुनाव प्रचार में उतरा जाएगा। सरकार पूरे पांच साल तक चलेगी। कार्यकर्ताओं को अधिमान दिया जाएगा। यह सभी फैसले समन्वय समिति की बैठक में हुए हैं।

राणा और सुधीर की बात सुनी जाती तो सरकार को नहीं होता नुकसान
प्रतिभा सिंह ने कहा कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाईकमान के कहने पर विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस के बागी विधायकों को मनाने के लिए चंडीगढ़ भेजा था। विक्रमादित्य से कहा था कि संभव हो तो इन्हें वापस लेकर आएं। विधायक बच्चे नहीं हैं, जो हमारी बातें मान जाते। राजेंद्र राणा और सुधीर शर्मा की कुछ मांगें थीं, अगर समय से उन्हें सुना जाता तो सरकार को कोई नुकसान नहीं होना था। प्रतिभा ने नेता विपक्ष जयराम ठाकुर के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि वह क्या कहते हैं, क्या बोलते हैं, उनकी अपनी सोच है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed