फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha Singh Statement, Power in the hands of the people, the govt has to change

Pratibha Singh Statement: प्रतिभा सिंह बोलीं- जनता के हाथ में ताकत, सरकार को बदलना है

Mon, 22 Aug 2022 09:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Aug 2022 09:42 PM IST
सार

बंगाणा में किसान बचाओ रैली में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि अब वक्त बदलाव का आ गया है। मात्र दो माह का समय बचा हुआ है। महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मसलों को लेकर जनता आहत है।

विज्ञापन
Pratibha Singh Statement, Power in the hands of the people, the govt has to change
बंगाणा में प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री व अन्य नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के साढ़े चार साल बीत गए। किसी की सुनवाई नहीं हुई। अब जनता का समय आ गया है। जनता के हाथ में ताकत है और सरकार को बदलना है। अब काम करने वाली सरकार आएगी। बंगाणा में किसान बचाओ रैली में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि अब वक्त बदलाव का आ गया है। मात्र दो माह का समय बचा हुआ है। महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मसलों को लेकर जनता आहत है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। पुलिस भर्ती हो या सेना भर्ती युवाओं के साथ मजाक किया गया है। कर्मचारियों के साथ भी इसी तरह धोखा किया गया है। सरकार का किसी भी तरफ सकारात्मक रवैया नहीं रहा है। कांग्रेस के सत्तासीन होने पर हर वर्ग को राहत पहुंचाने का काम होगा। भाजपा सरकार ने जनता के हितों की रक्षा नहीं की है। यही कारण है कि जनता बदलाव के इंतजार में है। जनसभा में महिलाओं की अधिक भागेदारी पर उन्होंने कहा कि पहले राजनीति में महिलाओं की भागेदारी कम रहती थी, लेकिन पूर्व पीएम राजीव गांधी ने ही महिलाओं को यह अधिकार दिया है। आज महिलाएं सम्मानित पदों पर हैं और आगे बढ़ रही हैं।

विज्ञापन


भाजपा ने लगाई विधायकों के खरीद-फरोख्त की मंडी : मुकेश 
 नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने विधायकों की मंडी लगा ली है। खरीद फरोख्त हो रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चुराए हुए विधायक भी घर बैठेंगे। सभी गोबिंद सागर झील में डूबेंगे।
विज्ञापन

ऊना के बंगाणा में किसान बचाओ रैली में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर नौकरियां बेचने वाले सीएम के रूप में जाने जाएंगे। लंपी बीमारी से पशुओं की मौत पर कहा कि गोमाता के रक्षक कहां हैं। संकट के समय सभी गायब हो गए हैं। प्रदेश में बरसात से 1250 करोड़ रुपये नुकसान हुआ, लेकिन सरकार खर्च पर रैलियां कर रही है। भीड़ तक सरकारी तौर पर जुटाई जा रही है। कहा कि इस सरकार जाना निश्चित है। इस सरकार ने राहत के नाम पर कुछ नहीं किया है। मंडी जिले में बरसात से कहर बरपा तो सीएम जयराम ठाकुर माल रोड घूम रहे थे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दिल्ली में बैठकें छोड़कर प्रभावितों के आंसू पोंछे हैं। सीएम जयराम जनता को बताएं कि हाल ही में एक शपथ ग्रहण समारोह क्यों टला और मुख्य सचिव क्यों हटाए गए। जनता के दरबार में सब रखें। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि सरकार बनने के दस दिन में ओपीएस का ऐलान किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed