फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha Singh said that BJP govt is insulting elected representatives

Shimla News: प्रतिभा सिंह बोलीं- चुने प्रतिनिधियों का अपमान कर है रही भाजपा सरकार

Mon, 20 Mar 2023 06:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Mar 2023 06:49 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी के घर पुलिस भेजने की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि भाजपा जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर लोकतंत्र में चुने हुए प्रतिनिधियों का अपमान कर रही है।

विज्ञापन
Pratibha Singh said that BJP govt is insulting elected representatives
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी के घर पुलिस भेजने की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि भाजपा जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर लोकतंत्र में चुने हुए प्रतिनिधियों का अपमान कर रही है। भाजपा अपने राजनैतिक प्रतिशोध के चलते उनके नेता को परेशान करने की कोशिश कर रही है, जिसे कांग्रेस कभी सहन नही करेगी। भाजपा अपने राजनैतिक विरोधियों के खिलाफ इस तरह के मामले बनाकर एक गलत परंपरा को शुरू कर रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन


प्रतिभा सिंह ने सदन में राहुल गांधी के खिलाफ हो रहे शोर-शराबे को भी भाजपा की एक सोची समझी रणनीति बताते हुए कहा है कि यह सब अदाणी के साथ प्रधानमंत्री के रिश्तों पर चर्चा से भागने और इस पूरे मामले की जेपीसी जांच से बचने के लिए है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सदन में अपनी बात रखना चाह रहे हैं पर उन्हें बोलने नही दिया जा रहा है। किसी भी सांसद पर उनके किसी भी बयान को लेकर संसद में अगर कोई आरोप लगाया जाता है तो उन्हें पूरा अधिकार है कि वह सदन के अंदर ही उसका जवाब दें। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हो रहा है कि सत्ता पक्ष भाजपा सदन को नही चलने दे रहा हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed