फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha Singh said Police including DalBadal, will make strict laws for election reform

Shimla News: प्रतिभा सिंह बोलीं- दल बदल सहित पुलिस, चुनाव सुधार के लिए बनाएंगे कड़े कानून

Mon, 27 Feb 2023 05:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Feb 2023 05:26 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि दल बदल, पुलिस सुधार और चुनाव सुधार के लिए हिमाचल में कड़े कानून बनाए जाएंगे। छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 85वां महाधिवेशन सफल रहा है।

विज्ञापन
Pratibha Singh said Police including DalBadal, will make strict laws for election reform
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि दल बदल, पुलिस सुधार और चुनाव सुधार के लिए हिमाचल में कड़े कानून बनाए जाएंगे। छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 85वां महाधिवेशन सफल रहा है। इसमें राज्यों के कांग्रेस संगठनों के बारे जो भी दिशा-निर्देश व प्रस्ताव पारित किए गए हैं, उन्हें प्रदेश में गंभीरता से लागू किया जाएगा। प्रतिभा ने बताया कि राजनीतिक मामलों के पारित संकल्पों में भारत के गौरवशाली लोकतांत्रिक विरासत को नवीनीकृत करने के लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ डाटा संरक्षण, नफरत की राजनीति को दूर करने, घृणा अपराध रोकना और उन्हें दंडित करने के लिए कड़ा कानून बनाने जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण संकल्प पारित किए गए हैं।

विज्ञापन


प्रतिभा ने बताया कि कांग्रेस ने राष्ट्र की पीड़ा, देश को अंधकार से मुक्त करने, विभाजनकारी ताकतों से देश को बचाने व देश में स्थिरता, शांति को फिर से बहाल करने की दिशा में अपना कार्य जारी रखने का संकल्प लिया हैं। राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा इस दिशा में कांग्रेस का एक बहुत महत्वपूर्ण कदम है। इसके लिए बैठक में राहुल गांधी की सराहना की गई। कहा कि कांग्रेस के महाधिवेशन में विदेश, राजनीतिक और आर्थिक मामलों पर पारित संकल्पों के साथ संगठन के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


बताया कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी अधिवेशन में पार्टी में उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उनका आभार जताया। बताया कि अधिवेशन में कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका को जिस प्रकार आज प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से कमजोर करने की कोशिश भाजपा की ओर से की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed