फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha Singh left for Delhi, will submit the election report to the high command

Himachal Congress: प्रतिभा सिंह दिल्ली रवाना, हाईकमान को सौंपेंगी चुनाव की रिपोर्ट

Fri, 07 Jun 2024 06:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Jun 2024 06:07 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह शुक्रवार दोपहर बाद शिमला से नई दिल्ली रवाना हुईं। वह शनिवार को होने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगी

विज्ञापन
Pratibha Singh left for Delhi, will submit the election report to the high command
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह शुक्रवार दोपहर बाद शिमला से नई दिल्ली रवाना हुईं। वह शनिवार को होने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगी। इस दौरान वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर प्रदेश में हुए लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव को लेकर अपनी रिपोर्ट देंगी। दिल्ली जाने से पहले प्रतिभा सिंह ने शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि लोकसभा चुनावों के परिणामों से भाजपा को ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


उनका 400 पार का नारा देश के लोगों ने पूरी तरह ठुकरा दिया है। प्रदेश में लोकसभा की चारों सीटों पर भले ही कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस को छह में से चार सीटों पर जीत हासिल हुई है। इससे साफ है कि प्रदेश के लोग कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि लोकतंत्र में जनमत सर्वोपरि है और कांग्रेस इसका पूरा सम्मान करती है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूर्ण बहुमत में है और पूरी मजबूती के साथ अपना कार्यकाल पूरा करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस बयान को पूरी तरह हास्यास्पद बताया है जिसमें वह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से त्यागपत्र की मांग कर रहे हैं। कहा कि प्रदेश में उनके कार्यकाल में कांग्रेस ने मंडी संसदीय उपचुनाव के साथ तीन विधानसभा उपचुनावों में भाजपा को 4-0 से करारी शिकस्त दी थी तो उस समय उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र क्यों नहीं दिया। उन्होंने कहा कि नैतिकता का पाठ जयराम ठाकुर के मुंह से अच्छा नहीं लगता।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैतिकता भाजपा के पास है ही नहीं। प्रदेश के लोगों ने दल बदल व धनबल को पूरी तरह ठुकरा दिया है। प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से न तो निराश होने का आह्वान करते हुए कहा है कि उन्हें तीन विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनावों के लिए अभी से काम करना होगा। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और उन्हें पूरे उत्साह के साथ प्रदेश कांग्रेस सरकार की लोकप्रिय नीतियों व जनहित के निर्णयों के साथ लोगों के बीच जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed