फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha singh and Vikramaditya singh reached Deputy Chief cm Mukesh's house, political conversation took plac

सियासत: उपमुख्यमंत्री मुकेश के घर पहुंचे प्रतिभा-विक्रमादित्य, चाय पर हुई सियासी गुफ्तगू

Sat, 20 May 2023 09:51 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 May 2023 09:51 AM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार सुबह उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के घर चाय पर सियासी गुफ्तगू की। प्रतिभा को प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाने की अटकलों के बीच हुई इस मुलाकात ने कांग्रेस की अंदरुनी राजनीति गरमा दी है। 

विज्ञापन
Pratibha singh and Vikramaditya singh reached Deputy Chief cm Mukesh's house, political conversation took plac
विक्रमादित्य सिंह ने अपनी माता प्रतिभा सिंह के साथ सरकारी आवास में पूजा की। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार सुबह उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के घर चाय पर सियासी गुफ्तगू की। प्रतिभा को प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाने की अटकलों के बीच हुई इस मुलाकात ने कांग्रेस की अंदरुनी राजनीति गरमा दी है।  शुक्रवार को दिन भर सचिवालय से लेकर मॉल रोड तक बैठक की चर्चा रही। पार्टी सूत्रों ने बताया कि तीनों नेताओं के बीच सुक्खू मंत्रिमंडल सहित निगमों-बोर्डों में नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा हुई। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और हॉलीलॉज के बीच की पूर्व में रही दूरी सर्वविदित है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद हॉलीलॉज समर्थक खुद को हाशिये पर महसूस कर रहे हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के पांच माह बाद भी समर्थक मान-सम्मान की बाट जोह रहे हैं।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र और शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह को हालांकि सरकार में जगह मिली, लेकिन बरसों तक कांग्रेस के पॉवर सेंटर रहे पूर्व मुख्यमंत्री के निजी आवास हाॅलीलॉज से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं का नियुक्तियां होने के इंतजार में ही समय बीत रहा है। प्रतिभा भी समर्थकों के इस दर्द को अप्रत्यक्ष तौर पर कई बार उठा चुकी हैं। सक्रिय नेताओं को सरकार में मान सम्मान देने का मामला हाईकमान से उठाया है। हिमाचल में पहले उपमुख्यमंत्री बने मुकेश अग्निहोत्री पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र के खास सिपहसालारों में से एक रहे हैं।  ऐसे में प्रतिभा और विक्रमादित्य सिंह के मुकेश के घर पहुंचने के कई अर्थ निकाले जा रहे हैं। बीते कुछ दिनों से सांसद प्रतिभा सिंह को अध्यक्ष पद से हटाने को लेकर चल रही अटकलों से भी इस बैठक काे जोड़ा जा रहा है। चर्चा है कि प्रतिभा सिंह की जगह जिला शिमला से एक कैबिनेट मंत्री को संगठन की बागडोर सौंपी जा सकती है। उधर, कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि उपमुख्यमंत्री के साथ शिष्टाचार के नाते उन्होंने और प्रतिभा सिंह ने मुलाकात की।
विज्ञापन


मुकेश और विक्रमादित्य बने छोटा शिमला में पड़ोसी
शिमला। लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री छोटा शिमला में अब पड़ोसी बन गए हैं। विक्रमादित्य सिंह को मुकेश अग्निहोत्री के सरकारी आवास से सटा आवास मिला है। विक्रमादित्य सिंह ने अपनी माता प्रतिभा सिंह के साथ शुक्रवार को अपने सरकारी आवास वन येट्स प्लेस छोटा शिमला में पूजा अर्चना कर प्रवेश किया। विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश और शिमला ग्रामीण के हमारे परिवार से हम यहां सुबह 11.00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मिलेंगे। मौके पर समस्याओं को सुनकर उनका निपटारा भी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed