फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PradhanMantri Fasal Bima Yojana: Last date extended for insurance of Kharif crops in Himachal

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: हिमाचल में खरीफ 2023 के लिए बीमा करवाने की अंतिम तिथि बढ़ाई

Tue, 18 Jul 2023 03:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Jul 2023 03:59 PM IST
सार

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मक्की व धान की फसलों का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 जुलाई से बढ़ाकर 31 जुलाई 2023 की गई है। 

विज्ञापन
PradhanMantri Fasal Bima Yojana: Last date extended for insurance of Kharif crops in Himachal
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना - फोटो : संवाद

विस्तार

कृषि विभाग के एक प्रवक्ता मंगलवार को बताया कि प्रदेश में जुलाई 2023 में भारी बारिश के कारण बाढ़, बादल फटने, भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं से भारी नुकसान हुआ है। इसके दृष्टिगत प्रदेश के किसानों (ऋणी व गैर ऋणी) के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मक्की व धान की फसलों का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 जुलाई से बढ़ाकर 31 जुलाई 2023 की गई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त, पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत खरीफ मौसम 2023 के लिए ऊना जिले में आलू की फसल, जिला चंबा में बंदगोभी तथा हमीरपुर जिले में फूलगोभी की फसल के लिए बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2023 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


कांगड़ा,चंबा, शिमला तथा सोलन जिलों में टमाटर की फसल तथा सिरमौर जिला में आलू की फसल के लिए बीमा करवाने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। विभाग ने सभी किसानों से आग्रह किया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा पुनर्गठित मौसम आधारित मौसम बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ मौसम 2023 के लिए निर्धारित तिथियों तक संबधित बीमा कंपनी, जिले के कृषि विभाग तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पोर्टल pmfby.gov.in पर अपनी फसलों का बीमा करवाना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed