फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Powers of two GMs of KCC Bank taken away, responsibility of loan recovery given to them

धर्मशाला: केसीसी बैंक के दो जीएम की शक्तियां छीनीं, लोन रिकवरी का साैंपा जिम्मा

Fri, 06 Sep 2024 10:10 AM IST
Krishan Singh प्रवीण प्रकाश कुमार, धर्मशाला
प्रवीण प्रकाश कुमार, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Sep 2024 10:10 AM IST
सार

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने अपने दो जीएम (महाप्रबंधक) की शक्तियां छीन ली हैं।  दोनों महाप्रबंधक सतवीर मिन्हास और जीएम अमित गुप्ता लोन रिकवरी के मामले देखेंगे।

विज्ञापन
Powers of two GMs of KCC Bank taken away, responsibility of loan recovery given to them
केसीसी बैंक - फोटो : संवाद

विस्तार

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने अपने दो जीएम (महाप्रबंधक) की शक्तियां छीन ली हैं।  दोनों महाप्रबंधक सतवीर मिन्हास और जीएम अमित गुप्ता लोन रिकवरी के मामले देखेंगे। इससे पूर्व इन दोनों के पास 220 बैंक शाखाओं की देखरेख के अलावा प्रशासनिक शक्तियां थीं। बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में सर्व सहमति से यह कार्रवाई की गई। इसके अलावा बीओडी और बैंक के प्रबंधक निदेशक के बीच चल रहा विवाद भी अब खत्म होने के कगार पर है। 

विज्ञापन


बैंक के प्रबंध निदेशक लंबे समय से बीओडी की बैठकों में नहीं आ रहे हैं। बीओडी ने माना कि करीब पांच से अधिक बीओडी की बैठकों में बैंक के एमडी के अनुपस्थित रहने और उनके रवैये से बैंक को नुकसान पहुंच रहा है। बीओडी ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की है। बैंक के निदेशकों का दावा है कि मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि बैंक के सुचारू संचालन के लिए नए एमडी के तौर पर नया अधिकारी की नियुक्ति के आदेश जारी होंगे। ग्रेड-चार से ग्रेड तीन के पदोन्नति परीक्षा को लेकर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन


आठ सितंबर को पदोन्नति परीक्षा है। आईबीपीएस परीक्षा को लेकर प्रश्नपत्रों का प्रकाशन, अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र और रोलनंबर आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर चुका है। परीक्षा के आयोजन को लेकर बैंक से एक मोटी रकम भी आईबीपीएस को मिल चुकी है। बीओडी के सदस्यों ने परीक्षा को रद्द करने की मांग की है। लेकिन तीन दिन बाद परीक्षा होनी है, ऐसे में इतने कम समय में परीक्षा को टालना मुश्किल है। इस बारे में बैंक के महाप्रबंधकों ने कहा कि वह बीमार हैं। और विशेषज्ञ चिकित्सकों के मेडिकल सर्टिफिकेट्स भी उनके पास हैं। इसके चलते वह बीओडी की मीटिंग में नहीं आ पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त कांगड़ा भी पहुंचे बैंक मुख्यालय 
केसीसी बैंक की बीओडी की बैठक में अधिकारियों पर कार्रवाई के छिड़े विवाद के बाद वीरवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा कांगड़ा केंद्रीय बैंक मुख्यालय धर्मशाला पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक यहां पर उन्होंने बैंक के चेयरमैन के साथ बैठक की और बैंक में चल रहे मामलों को लेकर अनौपचारिक बातचीत की।

बीओडी से एमडी और दो महाप्रबंधक अनुपस्थित रहे। दोनों जीएम को रिकवरी में लगाया है। एमडी को भी हफ्ते भर में ट्रांसफर करने का सरकार से आश्वासन मिला है। -कुलदीप सिंह पठानिया, चेयरमैन, केसीसी बैंक

इसलिए हुई कार्रवाई
1. केसीसी बैंक की कुछ जरूरी फाइलें गायब हैं। इस पर बीओडी ने पुलिस में एफआईआर करवाने का निर्णय लिया है।
2.  मंडी के एक व्यक्ति को नियमों के विपरीत ऋण दिया। उसके पास 60 करोड़ फंसे हैं। जबकि केसीसी की मंडी में कोई ब्रांच नहीं है और न ही बिजनेस क्षेत्र में मंडी जिला है।
3. कुल्लू के व्यक्ति को एक करोड़ से अधिक का लोन दिया। बाद में वन टाइम सेटलमेंट किया। 2016 में बैंक में हुई भर्ती में एक महिला को नियमों के विपरीत नौकरी दी। 
इस मामले की जांच विजिलेंस ने की थी। मामला कोर्ट में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed