फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   power and water supply connection in building attic in himachal pradesh

हिमाचल: भवनों की एटिक में बिजली और पानी के कनेक्शन देने की तैयारी

Sun, 25 Sep 2022 12:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 25 Sep 2022 12:22 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रदेश में जिन भवन मालिकों के नक्शे पास हैं, उन्हें यह सुविधा दी जाएगी। नगर निगम शिमला में एनजीटी ने टू प्लस वन (दो मंजिला और एटिक) भवन बनाने के आदेश दिए हैं।
loader
power and water supply connection in building attic in himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार शहरी निकायों में भवन मालिकों को राहत देने जा रही है। अन्य मंजिलों की तरह भवनों की एटिक में भी बिजली और पानी के कनेक्शन देने की तैयारी है। सरकार ने एटिक की केंद्र सरकार से 2.70 मीटर ऊंचाई तय की है। लोग प्रदेश सरकार से एटिक को बतौर रिहायश इस्तेमाल करने की मांग कर रहे हैं। इसलिए सरकार ने शहरी विकास विभाग और निकायों से सुझाव मांगे हैं। 



प्रदेश सरकार के डेवलपमेंट प्लान में भी एटिक को रिहायशी बनाने का प्रस्ताव है। प्रदेश में जिन भवन मालिकों के नक्शे पास हैं, उन्हें यह सुविधा दी जाएगी। नगर निगम शिमला में एनजीटी ने टू प्लस वन (दो मंजिला और एटिक) भवन बनाने के आदेश दिए हैं, जबकि टीसीपी दायरे में फोर प्लस वन (चार मंजिला और एटिक) नक्शा स्वीकृत है।


अभी लोगों को मंजिलों के हिसाब से बिजली और पानी के कनेक्शन दिए जाते हैं। एटिक में यह सुविधा नहीं है। हालांकि शहरी विकास विभाग का कहना है कि जहां पर्याप्त पानी है, वहां पानी के कनेक्शन देने में दिक्कत नहीं आएगी। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि एटिक को रिहायश बनाने के लिए बिजली और पानी देने का मामला सरकार के विचाराधीन है। 

एटिक का साइड से जीरो होना अनिवार्य
भवनों की एटिक का साइड से जीरो होना अनिवार्य है। बीच से छत की ऊंचाई 2.70 मीटर व एटिक में किचन और बाथरूम का होना अनिवार्य है।

बिना एनओसी के दिए जा रहे बिजली के कनेक्शन
हिमाचल बिजली बोर्ड शहरी निकायों और टीसीपी के एनओसी के बगैर बिजली के कनेक्शन दे रहा है, लेकिन यह सुविधा देने से पहले बोर्ड के अधिकारी जगह का निरीक्षण करते हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed