कोरोना के चलते सामूहिक सभाएं स्थगित करें: जयराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोनावायरस के संभावित खतरे से निपटने के लिए हिमाचल सरकार और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सक्षम हैं। प्रदेशवासियों को इस बीमारी से भयभीत होने की जरूरत नहीं है। सजग रहकर इस चुनौती का सामना किया जा सकता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को विधानसभा में प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे सामूहिक सभाओं का आयोजन स्थगित कर दें। इससे कोरोना के संक्रमण की संभावनाओं को रोका जा सकेगा। ऐसी सभाएं जरूरी हों तो स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित कर बचाव किया जा सकेगा।
सीएम ने बताया कि डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 को पैनडेमिक (विश्वव्यापी महामारी) घोषित कर दिया है। भारत सरकार ने विदेशों से आने वाले सभी आगंतुकों का वीजा 15 अप्रैल तक रद्द कर दिया है। इस वायरस से प्रभावित देशों से आए लोगों की सूचना संबंधित जिले के सर्विलेंस यूनिट को देनी होगी। यह अधिनियम आयुष अधिकारियों पर भी लागू होंगे। यदि कोई व्यक्ति कोरोना वायरस के लक्षणों की संभावनाओं और पुष्टि समेत प्रकाश में आता है।
उपचार और बचाव के उपायों को मानने से मना करता है तो संबंधित जिला दंडाधिकारी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, उपमंडल अधिकारी और अधिशासी दंडाधिकारी धारा 133 के आपराधिक प्रक्रिया 1973 के तहत आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिकृत होंगे। अधिसूचना के अंतर्गत कोई व्यक्ति अगर आदेशों की अवहेलना करता हुआ पाया जाता है तो यह आईपीसी की धारा 188 के तहत दंडनीय अपराध होगा। जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को कोरोना वायरस की जांच के बारे में प्रशिक्षित करवाया गया है।
हिमाचल में कोरोना वायरस बड़ी समस्या नहीं : राज्यपाल
प्रदेश में कोरोना कोई बड़ी समस्या नहीं है, सरकार ने इसके लिए एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। यह बात राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने ज्वालामुखी में कही। उन्होंने बताया कि आज विश्व के लिए कोरोना वायरस सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। चीन समेत कई देशों में यह कहर बरपा रहा है। अब इसने भारत में भी दस्तक दे दी है। केंद्र सरकार ने चीन से लौट रहे लोगों के लिए ट्रेवल एडवाइजरी जारी कर दी है।
प्रदेश में कोरोना वायरस कोई बड़ी समस्या नही है। दुनिया में और अन्य देशों में जिस तरह से यह वायरस फैल रहा है। धर्मशाला की पुलिस टुकड़ी ने उन्हें यहां गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। इस मौके पर एसडीएम अंकुश शर्मा, तहसीलदार जगदीश शर्मा, थाना प्रभारी मनोहर चौधरी मौजूद रहे।